फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   man disguised as zomato delivery boy to enter shah rukh khan mannat guard funny reply viral video

Viral Video: शाहरुख के घर में डिलीवरी बॉय बनकर घुसने की कोशिश, गार्ड ने दिया तगड़ा जवाब; देखें मजेदार वीडियो

Tue, 19 Aug 2025 06:57 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 19 Aug 2025 06:57 PM IST
सार

Shahrukh Khan Mannat: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर से एक व्लॉगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो डिलीवरी बॉय बनकर अंदर घुसने की कोशिश करता है। जब उसने ऐसा किया तो देखिए आगे क्या हुआ।

विज्ञापन
man disguised as zomato delivery boy to enter shah rukh khan mannat guard funny reply viral video
शाहरुख खान घर मन्नत - फोटो : इंस्टाग्राम- @madcap_alive

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से मिलने का सपना हर फैन देखता है, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शुभम प्रजापत ने इसे हकीकत में बदलने के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसने इंटरनेट पर लोगों को लोटपोट कर दिया। शुभम ने किंग खान से मुलाकात करने के लिए जो तरीका अपनाया, वह जितना अजीब था उतना ही मजेदार भी। उन्होंने खुद को फूड डिलीवरी बॉय बताकर मन्नत में एंट्री लेने की कोशिश की।
विज्ञापन


इन्फ्लुएंसर ने मन्नत में घुसने की कोशिश की
वीडियो की शुरुआत में शुभम मन्नत के बाहर खड़े होकर बताते हैं कि वो शाहरुख खान से मिलना चाहते हैं। सिक्योरिटी उन्हें अंदर नहीं जाने देती। तभी उनके दिमाग में प्लान आता है—वो ऑनलाइन दो कोल्ड कॉफी ऑर्डर करते हैं, एक अपने लिए और एक 'किंग खान' के नाम पर। ऑर्डर आने पर शुभम असली डिलीवरी एजेंट से बैग लेकर खुद को डिलीवरी बॉय बताने लगते हैं। कंधे पर बैग टांगकर वह पूरे आत्मविश्वास से मन्नत के मेन गेट पर पहुंचते हैं और कहते हैं कि वह कॉफी देने आए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shubham Prajapat (@madcap_alive)


गार्ड की मजेदार प्रतिक्रिया
मेन गेट पर तैनात गार्ड ने उन्हें रोक लिया और पिछले दरवाजे पर जाने के लिए कहा। शुभम इसके बाद वहां पहुंचते हैं और बोलते हैं कि किसी शाहरुख ने फूड ऑर्डर किया है। वहां मौजूद गार्ड से भी वो वही कहानी दोहराते हैं। लेकिन जब गार्ड उनसे ऑर्डर करने वाले का नंबर मिलाने को कहते हैं और शुभम ऐसा नहीं कर पाते, तो सारा प्लान गड़बड़ा जाता है। यहीं पर गार्ड का जवाब इंटरनेट पर हिट हो गया। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा- 'अगर खुद शाहरुख खान फोन करेंगे तो कॉफी वाला नाचने लगेगा।' इस चुटीले जवाब ने फैंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।



ये खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: भाई कुश सिन्हा का सोनाक्षी के करियर पर बड़ा बयान, बोले- टैलेंट का पूरा इस्तेमाल नहीं हुआ

सोशल मीडिया पर हलचल
भले ही शुभम की यह कोशिश नाकाम रही, लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ की तो कई लोग गार्ड की समझदारी और मजाकिया अंदाज पर फिदा हो गए। एक यूजर ने लिखा, 'बुद्धि तो पूरी लगाई भाई ने।' कई लोगों ने गार्ड के जवाब की काफी तारीफ की।

शाहरुख खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स
इसी बीच, शाहरुख खान अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर पिता के साथ दिखाई देंगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और अरशद वारसी की भी दमदार भूमिकाएं होंगी, जबकि दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी के कैमियो की चर्चा है। यह फिल्म 2026 के आखिर तक रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed