{"_id":"689f291231b719ea9e0954d5","slug":"malayali-actress-pavithra-menon-questions-on-casting-janhvi-kapoor-in-param-sundari-2025-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Param Sundari: 'परम सुंदरी' में जान्हवी कपूर को लिए जाने पर भड़कीं मलयाली अभिनेत्री, पूछे सख्त सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Param Sundari: 'परम सुंदरी' में जान्हवी कपूर को लिए जाने पर भड़कीं मलयाली अभिनेत्री, पूछे सख्त सवाल
Fri, 15 Aug 2025 06:03 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 15 Aug 2025 06:03 PM IST
सार
Pavithra Menon On Janhvi Kapoor: पवित्रा मेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। अब इस वीडियो को हटा लिया गया है। इसमें उन्होंने जान्हवी को लेकर सवाल पूछा है।
विज्ञापन
पवित्रा मेनन, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में जान्हवी कपूर को लिए जाने को लेकर मलयाली अभिनेत्री पवित्रा मेनन ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म में हिंदी अभिनेत्री को लिए जाने पर एतराज जताया है। फिल्म के ट्रेलर में उन्हें जान्हवी का उच्चारण ठीक नहीं लगा है।
विज्ञापन
मलियाली अभिनेत्री ने जान्हवी कपूर पर उठाया सवाल
पवित्रा मेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। अब इस वीडियो को हटा लिया गया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा 'मैं पवित्रा मेनन हूं। मैं एक मलयाली हूं और मैंने परम सुंदरी का ट्रेलर देखा। ट्रेलर में आगे बढ़ने से पहले, मैं यह पूछना चाहती हूं कि एक अच्छी मलयाली अभिनेत्री को लेने में क्या समस्या है? हम कम प्रतिभाशाली होते हैं क्या? केरल में ऐसा नहीं होता। जैसे मैं हिंदी में बात कर रही हूं, वैसे ही मैं मलयालम भी बहुत अच्छा बोल सकती हूं।'

परम सुंदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @maddockfilms
नाराज दिखीं पवित्रा मेनन
पवित्रा मेनन ने मलयालम में सवाल पूछा कि 'क्या हिंदी फिल्म में भूमिका निभाने के लिए मलयाली को ढूंढना इतना मुश्किल है?'
कास्टिंग को लेकर बॉलीवुड की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा 'हमने 90 के दशक की मलयालम फिल्मों में ऐसा किया है, लेकिन अब यह 2025 है। मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि एक मलयाली कैसे बात करता है और कैसे वे बाकी लोगों की तरह सामान्य हैं। हम सिर्फ चमेली के फूल नहीं लगाते और हर जगह मोहिनीअट्टम डांस नहीं करते हैं।'
पवित्रा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा 'मैं जान्हवी से नफरत नहीं करती, लेकिन उन्हें इतनी मेहनत क्यों करनी है?'
यह खबर भी पढ़ें: Vijay-Rashmika: इंडिया परेड डे में साथ नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वायरल हो रहा वीडियो

कौन हैं पवित्रा मेनन?
पवित्रा मेनन एक गायिका और अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'मिली' और 'जैक एंड डैनियल' जैसी फिल्मों में गाना गाया है। वह लघु फिल्म 'स्पिट इट आउट मार्गोट!' में भी नजर आईं हैं।
परम सुंदरी के बारे में
फिल्म 'परम सुंदरी' दो ऐसे लोगों पर आधारित है जो एक दिल्ली और एक केरल से है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है। जान्हवी कपूर ने इसमें मलयाली लड़की का रोल निभाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी हैं। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी।