{"_id":"663842bb42da60559107cf3b","slug":"promotion-of-ram-charan-kiara-film-game-changer-may-begin-soon-after-the-loksabha-election-2024-and-its-result-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Game Changer: कुछ ऐसा रहेगा 'गेम चेंजर' के प्रमोशन का प्लान! जानें लोकसभा चुनाव 2024 का क्या है कनेक्शन?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Game Changer: कुछ ऐसा रहेगा 'गेम चेंजर' के प्रमोशन का प्लान! जानें लोकसभा चुनाव 2024 का क्या है कनेक्शन?
Mon, 06 May 2024 08:09 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 06 May 2024 08:09 AM IST
सार
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा है कि फिल्म निर्माता इसके प्रचार की योजना बना रहे हैं। इसका प्रमोशन धुआंधार तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म 'गेम चेंजर'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लंबे समय से अटकी पड़ी सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग अब तेजी के साथ की जा रही है। अब फैंस इसे देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग समाप्ति की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके प्रचार को लेकर भी योजना बननी शुरू हो गई है। फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट भी इसके प्रमोशन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
यह है प्रचार की योजना!
'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा है कि फिल्म निर्माता इसके प्रचार की योजना बना चुके हैं। बस आंध्र प्रदेश में चुनाव के खत्म होने और नतीजे आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद धुआंधार तरीके से फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा। इसके पीछे की वजह यह हो सकती है कि चुनाव के बीच फिल्म का प्रचार सही ढंग से नहीं हो सकता है और ऐसे माहौल में कम ही लोगों तक पहुंच पाएंगे। इससे बचने के लिए ही चुनाव के बाद ही प्रचार करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के पोस्ट-प्रोडक्शन पर बड़े स्तर पर चल रहा है काम, जानिए क्यों पड़ी तीन यूनिट की जरूरत
विज्ञापन
आज शुरू हो सकती है अगले शेड्यूल की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में एक चर्चा इस बात की भी है कि आज 'गेम चेंजर' के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू होने वाली है। शूटिंग राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश में की जाएगी। मालूम हो कि पिछले महीने निर्देशन एस शंकर की बेटी के शादी समारोह के चलते फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए थम गई थी।
'मैदान' की कमाई में उछाल, फेल हुई 'रुसलान', जानें BMCM का हाल
रिलीज की तारीख नहीं हुई तय
'गेम चेंजर' में राम चरण और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका हैं। इनके साथ-साथ अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, श्रीकांत, सुनील, समुथिरकानी और नासर भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। यह एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। कहा जा रहा है कि इसका बजट बहुत ज्यादा है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
'ऑफिस ऑफिस' की उषा याद हैं आपको?