{"_id":"68c02a1863289e79ed059ef2","slug":"malayalam-director-sanal-kumar-sasidharan-granted-bail-stalking-case-court-family-refused-support-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanal Kumar Sasidharan: केरल कोर्ट से निर्देशक को मिली जमानत, भावुक होकर बोले- परिवार ने साथ नहीं दिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanal Kumar Sasidharan: केरल कोर्ट से निर्देशक को मिली जमानत, भावुक होकर बोले- परिवार ने साथ नहीं दिया
Tue, 09 Sep 2025 06:54 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:54 PM IST
सार
Sanal Kumar Sasidharan Granted Bail: मलयालम निर्देशक को अभिनेत्री को परेशान करने के मामले में कोर्ट की ओर से जमानत मिल गई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
विज्ञापन
सनल कुमार
- फोटो : एक्स
विस्तार
मलयालम सिनेमा के चर्चित फिल्मकार सनल कुमार शशिधरन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दो दिन पहले ही सनल को एक अभिनेत्री को परेशान करने के मामले में मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। अब उन्हें केरल की अदालत से जमानत मिल गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर निर्देशक हुए थे डीटेन
दो दिन पहले अमेरिका से लौटे सनल को मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। उनके खिलाफ पहले से जारी लुकआउट नोटिस के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें कोच्चि पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह वही मामला है जिसमें 2022 में भी उन्हें हिरासत में लिया गया था और फिर बाद में जमानत मिल गई थी।
अदालत ने निर्देशक को दी राहत
पेशी के दौरान अदालत ने कहा कि निर्देशक को हिरासत में लिए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। इसके बाद उन्हें जमानत दी गई। फैसले के बाद सनल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लंबे समय बाद उन्हें न्याय व्यवस्था पर फिर से भरोसा जगा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपराधियों के इशारों पर काम नहीं करते, बल्कि ऐसे लोग भी हैं जो कानून और इंसानियत का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
परिवार से नहीं मिला सहयोग
सनल ने अपने पोस्ट में यह भी खुलासा किया कि उनका परिवार इस मामले में उनकी मदद करने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनका परिवार ‘माफिया’ की ताकत से डरा हुआ है, इसलिए उन्होंने जमानत की जिम्मेदारी नहीं ली। इस कठिन समय में उनके एक करीबी दोस्त ने जमानत का भार उठाया। सनल ने भावुक होते हुए कहा कि मीडिया और फेसबुक ने एक बार फिर उनकी जान बचाई है।
निर्देशक पर क्या है आरोप?
निर्देशक पर आरोप है कि उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख अभिनेत्री को लगातार ऑनलाइन मैसेज भेजकर परेशान किया। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, सनल का कहना है कि वो सिर्फ अभिनेत्री की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और इंडस्ट्री के ‘माफिया’ से उसे खतरा है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को फर्जी करार दिया है।