{"_id":"67f261e7e03430192f06bd3a","slug":"malavika-mohanan-slams-troll-who-criticised-her-for-romancing-mohanlal-in-hridayapoorvam-despite-33-year-age-g-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hridayapoorvam: 33 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ काम करने पर यूजर ने किया ट्रोल, अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hridayapoorvam: 33 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ काम करने पर यूजर ने किया ट्रोल, अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sun, 06 Apr 2025 04:44 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:44 PM IST
सार
Hridayapoorvam: साउथ की फिल्म 'हृदयपूर्वम' में छोटी एक्ट्रेस के साथ बड़े एक्टर का रोमांस लोगों को खल रहा है। ऐसे में फिल्म की अभिनेत्री ने ट्रोलर को जवाब दिया है।
विज्ञापन
मोहनलाल मालविका मोहनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @malvikamohnan
विस्तार
साउथ की फिल्म 'हृदयपूर्वम' में पहली बार मालविका मोहनन और मोहनलाल एक साथ काम कर रहे हैं। यूजर मोहनलाल को इस बात के लिए ट्रोल कर रहे हैं कि वह अपने से 33 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ अभिनय करते हैं। इस पर मालविका मोहनन ने जवाब दिया है। मोहनलाल 64 साल के हैं, जबकि मालविका 31 साल की हैं। 18 मार्च को, उन्होंने मोहनलाल और फिल्म के कलाकारों के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।
विज्ञापन
मालविका ने यूजर को दिया सख्त जवाब
एक यूजर ने कमेंट किया कि "65 साल का एक आदमी 30 साल की लड़की के साथ प्यार का खेल खेलता है। आखिर इन दिग्गज अभिनेताओं को ऐसी भूमिकाएं निभाने की क्या चाहत है जो उनकी उम्र के हिसाब से नहीं हैं?" इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि "तुम्हें किसने बताया कि ये प्यार का मामला है? अपनी आधी-अधूरी धारणाओं के हिसाब से लोगों और फिल्म का मूल्यांकन करना बंद करें।"
Ramayana: फैन मेड पोस्टर शेयर कर 'रामायण' के मेकर्स ने दी राम नवमी की बधाई, फैंस ने की आधिकारिक पोस्टर की मांग

मालविका मोहनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मालविका ने सोशल मीडिया पर की तारीफ
एक लंबी पोस्ट में 'हृदयपूर्वम' की एक्ट्रेस ने लिखा कि "मोहनलाल सर और सत्यन सर जैसे दिग्गजों से बहुत कुछ सीखा। उनसे मार्गदर्शन पाना सौभाग्य है। वह सिनेमाई जादू को जीवंत करते हैं। वह यह सब बहुत गरिमा, सम्मान और शालीनता के साथ करते हैं। कुछ सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम किया। सहायक निर्देशकों की सबसे प्यारी टीम को धन्यवाद, जिनके बिना यह फिल्म पूरी नहीं होती।
Peddi Vs Nani: बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी-द पैराडाइज के बीच होगा कड़ा मुकाबला, राम चरण-नानी में कौन जीतेगा बाजी

हिंदी फिल्म में नजर आईं मालविका
मालविका मोहनन को आखिरी बार हिंदी फिल्म 'युध्रा' में सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ अहम किरदार में देखा गया था। उन्होंने 2024 की तमिल फिल्म थंगलान में भी अभिनय किया। मोहनलाल को हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' में देखा गया।