फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Peddi vs Nani The Paradise release who will blink first Mega box office

Peddi Vs Nani: बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी-द पैराडाइज के बीच होगा कड़ा मुकाबला, राम चरण-नानी में कौन जीतेगा बाजी

Sun, 06 Apr 2025 03:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 06 Apr 2025 03:39 PM IST
सार

Ram Charan Vs Nani: साउथ के दो बड़े कलाकारों की फिल्में पेद्दी और द पैराडाइज 2026 में रिलीज होंगी। दोनों ही फिल्मों की रिलीज में सिर्फ एक दिन का अंतर है। आखिर कौन जीतेगा फैंस का दिल...
 

विज्ञापन
Ram Charan Peddi vs Nani The Paradise release who will blink first Mega box office
द पैराडाइज Vs पेद्दी - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani, alwaysramcharan

विस्तार

राम चरण की फिल्म "पेद्दी" और नानी की फिल्म "द पैराडाइज" के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर हो सकती है, क्योंकि यह दोनों ही फिल्में एक दिन के अंतर में रिलीज हो रही हैं
विज्ञापन

 

राम चरण की पेद्दी
राम चरण की फिल्म "पेद्दी" का पहला टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया। राम चरण की इस फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। टीजर में राम चरण का नया लुक देखकर फैंस हैरान हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट 27 मार्च, 2026 तय की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नानी की द पैराडाइज
दूसरी तरफ, साउथ अभिनेता नानी की फिल्म "द पैराडाइज" का भी पहला टीजर पहले आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। नानी का देहाती और दमदार लुक फैंस को बहुत पसंद आया। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 26 मार्च, 2026 घोषित की गई थी, जिसे अब कन्फर्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

कौन मारेगा बाजी
सवाल यह है कि क्या 'पेद्दी' और 'द पैराडाइज' दोनों ही फिल्में एक-दूसरे से अलग हैं और इन फिल्मों के दोनों स्टार्स की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अब देखना है कि एक दिन के गैप में रिलीज हो रहीं इन दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगा। वैसे एक ही दिन के अंतर में रिलीज हो रही इन दोनों फिल्मों की कमाई पर काफी असर पड़ सकता है। देखा जाए तो राम चरण की फिल्म पेद्दी और नानी की द पैराडाइज दोनों ही दमदार हैं। अगर दोनों फिल्में अपनी-अपनी डेट पर रिलीज होती हैं, तो यह बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला होगा। जो फिल्म दर्शकों का दिल जीतेगी, वही बाजी मारेगी। 

यह भी पढ़ें:
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति और पुरी जगन्नाथ की फिल्म पर आया अपडेट, यह बॉलीवुड अभिनेत्री निभाएंगी लीड रोल..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed