फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora Recalled Night Before Her Divorce With Arbaaz Khan says i proposed him bcoz i want to left home

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने किया था अरबाज खान को प्रपोज, बोलीं- घर से बाहर निकलने के लिए की थी शादी

Sun, 02 Jun 2024 11:09 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 02 Jun 2024 11:09 AM IST
सार

एक शो के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने निजी जीवन को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने अरबाज खान से शादी क्यों की थी।

विज्ञापन
Malaika Arora Recalled Night Before Her Divorce With Arbaaz Khan says i proposed him bcoz i want to left home
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial

विस्तार

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अक्सर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज की पहली मुलाकात तकरीबन 20 की उम्र में हुई थी, तभी दोनों एक-दूजे के प्यार में इस कदर खो गए कि दोनों ने साल 1998 दिसंबर में शादी कर ली थी। इसके बाद 2002 में दोनों का पहला बेटा अरहान पैदा हुआ। दोनों की लाइफ शानदार चल रही थी कि अचानक शादी के 19 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। बॉलीवुड के पसंदीदा कपल के अलग होने की खबर से उनके फैंस, रिश्तेदार और बॉलीवुड सितारे भी हैरान थे। 
विज्ञापन


एक शो पर बताई थी प्रपोज की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने एक शो के दौरान हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने ही अरबाज को प्रपोज किया था। यही नहीं बल्कि अरबाज से शादी उन्होंने सिर्फ और सिर्फ इसलिए की क्योंकि वह अपने घर से बाहर निकलना चाहती थीं। 
विज्ञापन


तलाक की बात कर घरवालों ने कही थी यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब मलाइका ने अपने घरवालों से तलाक की बात कही थी तब उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह तलाक लें। मलाइका ने एक शो के दौरान कहा था, ''मुझे लगता है कि सबकी पहली यही राय थी कि तलाक मत करना। कोई आपको नहीं कहेगा कि हां हां प्लीज जाइए और कर लीजिए। यह पहली बात है कि आपको सोच समझकर ही कोई निर्णय लेना होगा। मैं भी इसी चीज से गुजरी चुकी हूं।'' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक शो पर मलाइका ने यह भी बताया था, ''जिस दिन मुझे अरबाज से तलाक लेना था, ठीक उस एक दिन से पहले की रात को मेरे पूरे परिवार ने मेरे साथ बैठकर मुझसे फिर से पूछा, 'क्या तुम वाकई में अरबाज को तलाक देना चाहती हो? क्या तुम अपने फैसले को लेकर 100 प्रतिशत कंफर्म हो?' ये वे लोग हैं जो अपकी चिंता करते हैं और परवाह करते हैं, इसलिए वे जानना चाहते थे कि क्या मैं वाकई में ऐसा चाहती हूं। दरअसल, हर कोई कहता था, 'अगर तुम यह फैसला ले रही हो, तो हमें तुम पर गर्व है और हमारी नजर में तुम एक मजबूत महिला हो। उनकी इन सभी बातों से मुझे और ताकत मिली, जिसकी मुझे जरूरत थी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने पूछा मां से कब शादी करेंगी
एक वॉडकास्ट के दौरान मलाइका के बेटे अरहान खान ने मलाइका से शादी को लेकर पूछा था कि वह कब, कहां, किस तारीख और किससे शादी करने वाली हैं। तो इसपर मलाइका ने कहा, ''मेरे लिए मिर्ची खाना बेहतर होगा। मैं इसका जवाब नहीं दे सकती। मुझे नहीं पता कि इसका कोई जवाब है या नहीं। मुझे लगता है कि मैं फिलहाल अपनी सबसे अच्छी जिंदगी जी रही हूं''


बता दें कि अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है। उन्होंने दिसंबर 2023 में अरबाज की बहन अर्पिता के मुंबई स्थित घर पर शादी की थी। तो वहीं दूसरी ओर यह अफवाहें हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर अब अलग हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed