फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora Father dies by suicide: Anil Mehta was stepfather of Malaika and Amrita Know Details

Malaika Arora Father Death: क्या मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? उपनाम देख लगाए जा रहे कयास

Wed, 11 Sep 2024 11:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी भी सामने आई है कि अनिल मेहता, मलाइका और अमृता अरोड़ा के जैविक पिता नहीं, बल्कि सौतेले पिता थे। कहा जा रहा है कि दोनों की उम्र में भी महज 11 वर्ष का अंतर था। 

विज्ञापन
Malaika Arora Father dies by suicide: Anil Mehta was stepfather of Malaika and Amrita Know Details
मलाइका, जॉयस, अनिल मेहता, अमृता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज बुधवार सुबह मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की सूचना मिलते ही फिल्म जगत में हलचल है। हर कोई अभिनेत्री के पिता के आकस्मिक निधन की खबर पाकर हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मलाइका के पिता के निधन की सूचना जब सामने आई तब उनका नाम हर जगह अनिल अरोड़ा लिखा व बताया गया। लेकिन, पुलिस ने जब बयान जारी किया तो नाम अनिल मेहता बताया। इसके बाद अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी पिता के निधन की सूचना देते हुए जो पोस्ट साझा किया है उसमें नाम अनिल मेहता लिखा है। उपनाम में यह अंतर देख तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि अनिल मेहता मलाइका और अमृता के सौतेले पिता थे।

विज्ञापन

Vinod Bhanushali: बिटिया को बड़े परदे पर लाकर विनोद बने पापा नंबर वन, इस मामले में कर ली शाहरुख खान से बराबरी
विज्ञापन


मलाइका के जैविक पिता नहीं थे अनिल मेहता?
मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी भी सामने आई है कि अनिल मेहता, मलाइका और अमृता अरोड़ा के जैविक पिता नहीं, बल्कि सौतेले पिता थे। कहा जा रहा है कि दोनों की उम्र में भी महज 11 वर्ष का अंतर था। अनिल मेहता का जन्म 11 फरवरी 1962 को हुआ था। वहीं, मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्तूबर 1973 को हुआ। इस तरह से दोनों की उम्र में सिर्फ 11 साल का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Malaika Father Death: 'उनके चप्पल लिविंग रूम में थे और,' अनिल अरोड़ा की आत्महत्या पर मलाइका की मां का बयान

अनिल मेहता और जॉयस का हो गया था तलाक
मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं, जिन्होंने अनिल मेहता के साथ शादी की थी। जॉयस और अनिल मेहता शादी के बाद अलग हो गए, दोनों का तलाक हो गया। दोनों का जब तलाक हुआ तब मलाइका सिर्फ 11 वर्ष की थीं। इस बात का जिक्र मलाइका भी एक बार एक इंटरव्यू के दौरान कर चुकी हैं कि जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ तब वे महज 11 साल की थीं। लेकिन, उनके माता-पिता की शादी व तलाक को लेकर अन्य डिटेल नहीं थी।
Malaika Arora: पिता के निधन के बाद सामने आया मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट, दुखद घड़ी में लोगों से की यह अपील

मलाइका बोलीं- 'बेस्ट फ्रेंड थे वे हमारे'
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों के मुताबिक अनिल मेहता से शादी करने से पहले जॉयस ने एक और शादी की थी। अपने पहले पति के साथ ही वह मलाइका और अमृता की मां बनी थीं। फिर, बाद में अलग हो गईं। हालांकि, यह सारी खबरें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ही हैं। इनकी पुष्टि नहीं हुई है। मलाइका ने पोस्ट साझा कर अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि वे उनके बेस्ट फ्रेंड थे। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले अनिल मेहता ने अमृता अरोड़ा से फोन पर बातचीत की थीं। अमृता अरोड़ा से उन्हें काफी लगाव था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed