Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora calls out societys double standards Men move on after Talaq women are judged

'लड़के आधी उम्र की लड़की से शादी करते हैं, जबकि महिलाओं को उनकी पसंद के लिए...'; समाज के रवैये पर बोलीं मलाइका

Wed, 03 Dec 2025 10:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 03 Dec 2025 10:32 PM IST
सार

Malaika Arora: हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इस मुद्दे पर बात की है कि किस तरह समाज महिलाओं और पुरुषों को लेकर अलग-अलग नजरिया रखता है। उन्होंने तलाक पर भी बात की है।

विज्ञापन
Malaika Arora calls out societys double standards Men move on after Talaq women are judged
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial

विस्तार

मलाइका अरोड़ा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोसाइटी के दोहरे रवैये पर बात की है। उनके मुताबिक पुरुष तलाक लेते हैं और अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी करते हैं। इसके उलट महिलाओं को उनकी पसंद के लिए उन्हें जज किया जाता है।
विज्ञापन


पुरुष अच्छे हैं
मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने कहा 'अगर आप मजबूत हैं तो आपको जज किया जाता है। हम ये फैसले लेंगे चाहे कुछ भी हो। मैं पुरुषों का बहुत सम्मान करती हूं और उनसे प्यार करती हूं क्योंकि मेरी जिंदगी में कुछ पुरुष बहुत जरूरी हैं और सच में बहुत अच्छे हैं।'
विज्ञापन
Trending Videos

महिलाओं से होता है सवाल
मलाइका ने बताया कि एक जैसी स्थितियों में समाज पुरुषों और महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है। अगर आज एक पुरुष तलाक लेकर आगे बढ़ने की सोचता है, और अगर वह अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी करता है तो लोग कहते हैं बहुत अच्छा। वहीं अगर कोई महिला ऐसा करती है तो उससे सवाल किया जाता है कि वह ऐसा क्यों कर रही है? 

बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो


अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता
ख्याल रहे कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थीं। दोनों का साल 2024 में ब्रेकअप हो गया। दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप के बारे में कुछ नहीं कहा। दोनों ने साल 2018 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
विज्ञापन

Malaika Arora calls out societys double standards Men move on after Talaq women are judged
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ malaikaaroraofficial
अरबाज खान से शादी
इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक 23 साल का लड़का अरहान है। उनकी शादी 1998 में हुई थी। दोनों साल 2016 में अलग हो गए। आधिकारिक तौर पर दोनों का 2017 में तलाक हुआ।

मलाइक का काम
मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार फिल्म 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' में देखा गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल थे। यह फिल्म 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed