बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो
Kartik Aaryan: बहन कृतिका की शादी के सभी कार्यक्रमों में कार्तिक आर्यन हिस्सा ले रहे हैं। हल्दी सेरेमनी में उन्होंने शानदार डांस से महफिल लूट ली है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक तस्वीर में कार्तिक आर्यन अपनी बहन के ऊपर फूल डाल रहे हैं। एक वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैं। इसे देख कर उनकी बहन जोर से हंसती हैं। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में पीला दिल वाला इमोजी बनाया है।
'अमर सिंह चमकीला' के इस सीन को देखकर दिलजीत दोसांझ के छलके आंसू, अपने किरदार के बारे में की खुलकर बात
बताया जाता है कि कृतिका की हल्दी सेरेमनी और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मुंबई में हुआ। 4 दिसंबर को कृतिका की शादी है इसलिए कृतिका का परिवार ग्वालियर पहुंच गया है। कार्तिक आर्यन भी यहां नजर आए।
कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे भी होंगी। इसका निर्देशन समीर विदवांस ने किया है। कार्तिक आर्यन फिल्म 'नागजिला' पर भी काम कर रहे हैं।