फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   amitabh bachchan posts smita patil Shyam Benegal movie manthan to world premiere at cannes film festival 2024

Manthan: कान फिल्म फेस्टिवल में होगा स्मिता पाटिल की 'मंथन' का वर्ल्ड प्रीमियर, अमिताभ बच्चन ने जाहिर की खुशी

Fri, 26 Apr 2024 09:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 26 Apr 2024 09:48 AM IST
सार

फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की साल 1976 में आई क्लासिक फिल्म 'मंथन' को प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल मुख्य भूमिका में थीं। 

विज्ञापन
amitabh bachchan posts smita patil Shyam Benegal movie manthan to world premiere at cannes film festival 2024
मंथन-अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की साल 1976 में आई क्लासिक फिल्म 'मंथन' को प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल किया जा रहा है। इस खबर को हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जहां उन्होंने भारत की सिनेमाई विरासत को संरक्षित करने के निरंतर प्रयासों के लिए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन पर गर्व व्यक्त किया।

विज्ञापन

एक बार फिर होगा 'मंथन' का तहलका
अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पोस्ट ने 'मंथन' के पुनर्स्थापित पोस्टर का अनावरण किया, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल नजर आईं। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने वैश्विक मंच पर भारत के सिनेमाई रत्नों को प्रदर्शित करने के लिए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने सम्मोहक प्रदर्शन और प्रभावशाली कथा के लिए मशहूर फिल्म 'मंथन' एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है।
Heeramandi: 'हीरामंडी' देखने के बाद किस चीज के लिए तरस रही हैं जेनेलिया? इन अभिनेत्रियों ने भी दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी
दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल की फिल्म 'मंथन' के पोस्टर के साथ बिग बी ने लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'बहुत गर्व है की फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन एक उल्लेखनीय पुनर्स्थापना के एक और विश्व प्रीमियर के साथ लगातार तीसरे वर्ष कल फिल्म फेस्टिवल में होगा। श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंथन' में स्मिता पाटिल सहित असाधारण कलाकारों का सम्मोहक अभिनय था। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्म विरासत को संरक्षित करने पुनर्स्थापित करने और दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए जो काम कर रहा है, वह अद्भुत है।'

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन

पांच लाख किसानों का योगदान
वहीं, बात करें फिल्म की तो स्मिता पाटिल की 'मंथन' भारत के कृषि परिदृश्य में इस क्रांतिकारी युग की कहानी दिखाती है। 'मंथन' को भारत की पहली क्राउडफंडेड फिल्मों में से एक होने का गौरव मिला था, जिसमें पांच लाख किसानों ने इसके निर्माण में सहायता के लिए दो रुपये का योगदान दिया था। फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 1977 में हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और विजय तेंदुलकर के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते। इसने 1976 के अकादमी पुरस्कारों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
Thursday Box Office Collection: एलएसडी-दो और दो की गाड़ी पंचर, 'बड़े मियां छोटे मियां' की 'मैदान' में जंग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed