फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Makers have announced the trailer release date of Suriya and Bobby Deol starrer Kanguva movie

Kanguva Trailer Release Date: आखिरकार खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'कंगुवा' का ट्रेलर

Sat, 10 Aug 2024 03:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 10 Aug 2024 03:07 PM IST
सार

साउथ के सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल अभिनीत 'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन
Makers have announced the trailer release date of Suriya and Bobby Deol starrer Kanguva movie
'कंगुवा' फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official

विस्तार

कंगुवा इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार सूर्या की ये आगामी फिल्म दर्शकों का एक अलग और भव्य सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। स्टूडियो ग्रीन के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर की लंबे समय से मांग की जा रही थी। लुभावने पोस्टर और धमाकेदार 'फायर सॉन्ग' के बाद आखिरकार अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। 

विज्ञापन


निर्मताओं ने पोस्टर साझा कर दी जानकारी
इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक कंगुवा के ट्रेलर की रिलीज से पर्दा उठ चुका है। शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा करते ही, फिल्म एक बार फिर से काफी चर्चा में आ गई है। शनिवार को कंगुवा के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक बेहद आकर्षक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में  फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट बताई गई है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Studio Green (@studiogreen_official)



Aanand L Rai: ‘तनु वेड्स मुन’ के बाद कंगना रणौत में आए थे ये बदलाव, आनंद एल राय ने किया खुलासा
12 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर 
शनिवार को निर्माताओं ने एक शानदार पोस्टर साझा करते हुए बताया कि 12 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर को साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, "अब इंतज़ार खत्म! गौरव का समय आ रहा है, एक ऐसे जश्न के लिए तैयार हो जाइए, जो पहले कभी नहीं हुआ। 12 अगस्त को जारी होगा कंगुवा का ट्रेलर।"  बता दें कि इस फिल्म सूर्या के साथ-साथ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। 
Bigg Boss 18: सलमान खान के साथ बिग बॉस 18 को-होस्ट करेंगे अब्दू रोजिक? बोले- 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं'

सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है कंगुवा
कंगुवा इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म का अनुमानित बजट 350 करोड़ से भी ज्यादा है। इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा सात अलग-अलग देशों में की गई है। इस फिल्म में कलाकारों का बेहद अलग लुक नजर आएगा, क्योंकि यह एक ऐतिहासिक फिल्म होने वाली है। इसके एक्शन और सिनेमैटोग्राफी के लिए हॉलीवुड के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इस फिल्म में काफी बड़े युद्ध दृश्य देखने को मिलेंगे, जिसमें दस हजार से भी अधिक लोग नजर आएंगे। फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज होगी। 

Malaika Arora: 'आजीविका के लिए मैं क्या करती हूं? मेरे बेटे से दोस्त करते हैं ये सवाल', मलाइका अरोड़ा का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed