{"_id":"6634c60cfdfbfb14d705e507","slug":"makarand-deshpande-talks-about-shah-rukh-khan-aamir-khan-says-they-are-stars-for-a-reason-they-are-resilient-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Makarand Deshpande: आमिर की सादगी और शाहरुख के तेज से प्रभावित हैं मकरंद, बोले- दोनों स्टार हैं बेमिसाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Makarand Deshpande: आमिर की सादगी और शाहरुख के तेज से प्रभावित हैं मकरंद, बोले- दोनों स्टार हैं बेमिसाल
Fri, 03 May 2024 04:40 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 03 May 2024 04:40 PM IST
सार
मकरंद देशपांडे से जब पूछा गया कि आपको आमिर की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'जब आप आमिर खान से मिलते हैं तब आप जिस एक चीज को सबसे पहले नोटिस करते हैं वह है उनका सादापन। उनमें स्टार्स जैसे नखरे आपको नहीं देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
मकरंद देशपांडे शाहरुख खान आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट मकरंद देशपांडे काफी लंबे से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने शाहरुख से लेकर आमिर खान जैसे टॉप के स्टार्स के साथ काम किया है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान मकरंद देशपांडे दोनों अभिनेताओं के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। मकरंद ने शाहरुख और आमिर से जुड़े कई दिलचस्प तथ्यों को दर्शकों के संग साझा किया।
आमिर की सादगी के कायल हैं मकरंद
मकरंद देशपांडे से जब पूछा गया कि आपको आमिर की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'जब आप आमिर खान से मिलते हैं तब आप जिस एक चीज को सबसे पहले नोटिस करते हैं वह है उनका सादापन। उनमें स्टार्स जैसे नखरे आपको नहीं देखने को मिलेंगे। वे किसी भी आम इंसान की तरह आपको लगेंगे। उन्होंने जीवन में काफी-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन फिर भी एक इंसान के तौर पर वे आज भी वैसे ही हैं जैसे पहले थे'।
Actress Older Than Husband: उम्र में अपने पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां, ना उम्र की सीमा हो...
विज्ञापन
शाहरुख की आभा है बेजोड़
वहीं शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए मकरंद देशपांडे कहते हैं, 'शाहरुख खान से जब आप मिलते हैं तब आप उनके तेज से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते हैं। आप शाहरुख से मिलने के बाद जब अपने घर जाते हैं तब आप शाहरुख का एक हिस्सा अपने साथ लेकर जाते हैं। उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली है। हाल ही में मैंने उनकी 'जवान' और 'पठान' दोनों फिल्में देखी और मुझे 'जवान' ज्यादा पसंद आई'।
Salman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन ने फांसी लगाकर दी थी जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
दोनों हैं अपने आप में बेमिसाल
मकरंद देशपांडे अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते हैं। दोनों अपने आप में बेमिसाल हैं। आमिर खान को कहानी की ज्यादा समझ है। वे फिल्में चुनते वक्त गलतियां नहीं करते हैं। इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी दोनों आज भी इंडस्ट्री में टिके हुए हैं यह कमाल की बात है। दोनों हार नहीं मानने में विश्वास रखते हैं'।