फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahua Moitra crush over Pankaj Tripathi writes letter says wanted to meet him over coffee

Mahua Moitra Crush: पंकज त्रिपाठी पर है महुआ मोइत्रा का क्रश; लिखे कई खत, साथ में पीना चाहती थीं कॉफी

Mon, 04 Aug 2025 05:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 04 Aug 2025 05:37 PM IST
सार

Mahua Moitra Pankaj Tripathi: महुआ मोइत्रा ने हाल ही में बताया है कि उनका अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर क्रश है। वह उनसे कॉफी पर मिलना चाहती थीं।

विज्ञापन
Mahua Moitra crush over Pankaj Tripathi writes letter says wanted to meet him over coffee
महुआ मोइत्रा, पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पॉलिटिशियन महुआ मोइत्रा ने अपने एक कबूलनामे से लोगों को हैरान कर दिया है। महुआ मोइत्रा पार्लियामेंट में बेबाक भाषण और बहस के लिए जानी जाती हैं। महुआ का यह कबूलनामा उनकी सार्वजनिक छवि से थोड़ा अलग है। उन्होंने कबूल किया है कि उनका अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर क्रश है।
विज्ञापन
Trending Videos

महुआ का पंकज त्रिपाठी पर क्रश है
इंडिया टुडे से बात करते हुए महुआ ने बॉलीवुड की अपनी पसंदीदा फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'मैंने मुन्ना भाई सीरीज देखी है। इसे मैं दोबारा देखना चाहूंगी। मैंने विक्की डोनर देखी है और ये फिल्म मुझे बहुत पसंद आई। मैं पंकज त्रिपाठी से प्यार करती हूं। मैंने मिर्जापुर सीरीज देखी है। मैंने उन्हें एक खत भी लिखा था, इसका उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया, लेकिन हां मैंने उन्हें एक खत लिखा था। वह मेरे क्रश हैं। मेरे ख्याल से वह सबसे कूल अभिनेता हैं। मुझे उनकी नकारात्मक भूमिकाएं भी अच्छी लगती हैं। मुझे वह मिर्जापुर में पसंद आए और गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी।'

यह खबर भी पढ़ें: Sholay: 'शोले' के 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने जताई खुशी, पार्लियामेंट में कही खास बात
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahua Moitra crush over Pankaj Tripathi writes letter says wanted to meet him over coffee
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : ANI
रवि किशन ने फोन पर बात कराई
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने खत में क्या लिखा था, इस पर उन्होंने कहा 'मैंने लिखा था कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं आपके साथ कॉफी पीना चाहती हूं। हालांकि वह अलीबाग में रहते हैं और किसी से कॉफी पर नहीं मिलते हैं।'
महुआ पंकज त्रिपाठी की इतनी बड़ी फैन हैं कि उन्होंने साथी सांसद और अभिनेता रवि किशन से भी उनसे बात कराने के लिए कहा। रवि ने पंकज से महुआ की फोन पर बात कराई।
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी का काम
पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आए थे। वह 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' में भी नजर आए। उन्होंने 'ओएमजी 2' में अहम किरदार निभाया। वह 'स्त्री 3' का भी हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed