फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahira Sharma blushes on favourite cricketer question netizens reacted with hilarious comments

Mahira Sharma: प्यारी समझ गई…, किसका नाम पूछे जाने पर शरमाई माहिरा? नेटिजन्स ने किए मजेदार कमेंट

Wed, 26 Feb 2025 08:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 26 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

Mahira Sharma:  माहिरा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री से जब उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब नेटिजन्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किए हैं। 

विज्ञापन
Mahira Sharma blushes on favourite cricketer question netizens reacted with hilarious comments
माहिरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @mahirasharma

विस्तार

‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी माहिरा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब इस वीडियो पर नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फेवरेट क्रिकेटर का नाम पूछे जाने पर माहिरा ने क्या कहा?
वायरल वीडियो में अभिनेत्री पैपराजी के लिए पोज करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान पैप्स ने उनसे पूछा, "कौन सा क्रिकेटर आपका फेवरेट है?" पैपराजी के इस सवाल पर अभिनेत्री ने कहा- “कोई नहीं” इसके बाद में पैपराजी ने सिराज सिराज चिल्लाना शुरू कर दिया और वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए अंदर चली गईं।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bhagyashree: भाग्यश्री ने नारियल के छिलकों से बने 15 फीट के शिवलिंग के किए दर्शन, साझा किया वीडियो


नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा, “शरमा के देख रही है ताकि शक हो और फेम मिले।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “शरमा गई सिराज का नाम सुनकर।” एक और ने लिखा, “…प्यारी समझ गई।” इसी तरह नेटिजन्स ने ढेर सारे कमेंट किया।


यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: क्या प्रोफेशनल किलर बनेंगे किंग खान? महेश मांजरेकर की स्क्रिप्ट तैयार, बस SRK की हां का इंतजार


दोनों के डेटिंग की उड़ी थी अफवाह
कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की डेटिंग की अफवाह उड़ी थी। इस पर ना ही अभिनेत्री और ना ही क्रिकेटर ने कोई प्रतिक्रिया दी। हालांकि, माहिरा की मां ने टाइम्स नाउ से बातचीत  में कहा था, "आप क्या कह रहे हैं? लोग कुछ भी कहते हैं। अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी से भी जोड़ देंगे, तो क्या हमें उन पर विश्वास करना चाहिए?" और उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से झूठा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed