फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahhi Vij Breaks Silence On Divorce Rumours With Husband Jay Bhanushali says Do not spread false narratives

तलाक की अफवाहों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं लीगल एक्शन लूंगी'

Wed, 29 Oct 2025 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Oct 2025 03:51 PM IST
सार

Mahhi Vij Reacts On Divorce Rumours: काफी दिनों से जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबरें चर्चा में हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक पोस्ट पर माही विज ने रिएक्शन देते हुए गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन
Mahhi Vij Breaks Silence On Divorce Rumours With Husband Jay Bhanushali says Do not spread false narratives
माही विज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

माही विज और जय भानुशाली अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर दोनों का रिश्ता टूट गया है और कपल का तलाक होने वाला है। यह खबर सामने आने के बाद जय और माही के फैंस आहत हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक को लेकर तरह-तरह के दावे करते हुए पोस्ट वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए माही विज ने गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन

Mahhi Vij Breaks Silence On Divorce Rumours With Husband Jay Bhanushali says Do not spread false narratives
माही विज और जय भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री के हवाले से किया गया कमेंट
जय भानुशाली के साथ तलाक की अफवाहों पर माही विज ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर Thought Ful नाम के पेज से एक पोस्ट साझा किया गया। इसमें माही विज के हवाले से एक कमेंट लिखा गया, जिसमें कहा गया है, 'आधिकारिक रूप से पांच मिनट पहले मेरा तलाक हुआ है। मुझे पता है कि कुछ लोग इस पर बधाई देंगे, लेकिन मेरे लिए ऐसे परिदृश्य मायने नहीं रखते। तलाक होना हमेशा दुखद ही होगा'। इस पोस्ट पर माही विज ने कमेंट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahhi Vij Breaks Silence On Divorce Rumours With Husband Jay Bhanushali says Do not spread false narratives
जय भानुशाली-माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

माही ने कही लीगल एक्शन लेने की बात
इस पोस्ट पर माही विज ने गुस्सा जाहिर करते हुए हिदायत दी है। माही विज ने कमेंट लिखा है, 'झूठी बातें पोस्ट मत करिए। मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी'। अभिनेत्री ने शायद तलाक को लेकर उनकी तरफ से की गई कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। फिलहाल माही के इस कमेंट से उनके फैंस ने राहत की सांस ली है कि शायद तलाक की बात झूठी हो। हालांकि, माही के कमेंट में यह जिक्र नहीं है कि तलाक होगा या नहीं, उन्होंने गलत नैरेटिव फैलाने को लेकर एतराज जताया है।

दोस्त की पार्टी में मुलाकात, डेटिंग और शादी...यूं करीब आए जय भानुशाली और माही, क्या 14 साल बाद टूटेगा रिश्ता?

विज्ञापन

2011 में हुई थी शादी
माही विज और जय भानुशाली की शादी साल 2011 में हुई थी।  साल 2017 में इस कपल ने दो बच्चों- खुशी और राजवीर को गोद लिया। अगस्त 2019 में कपल के घर बेटी तारा का जन्म हुआ। कथित तौर पर शादी के 14 साल बाद यह खूबसूरत जोड़ी अलग हो रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed