फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Kothare the horror comedy franchise Zapatlela 3 officially announced with a poster

Zapatlela 3: दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार 'झपाटलेला 3', फिल्म का पोस्टर साझा कर मेकर्स ने की घोषणा

Wed, 17 Apr 2024 07:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 17 Apr 2024 07:45 PM IST
सार

सुपरहिट मराठी फ्रेंचाइजी 'झपाटलेला 3' अपनी तीसरी किस्त के साथ लौट रही है। बुधवार को निर्माताओं ने एक नए पोस्टर के साथ फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग की घोषणा की है। हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का निर्देशन अभिनेता-निर्देशक महेश कोठारे करेंगे, जिन्होंने पिछली दो किस्तों का निर्देशन किया था। अभिनेता आदिनाथ कोठारे एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ लोकप्रिय किरदार 'तात्या विंचू' भी शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Mahesh Kothare the horror comedy franchise Zapatlela 3 officially announced with a poster
'झपाटलेला 3' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

निर्देशक महेश कोठारे ने परियोजना के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "दो सफल फ्रेंचाइजी के बाद, हम अपने दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। एक अच्छी कहानी के साथ 'झपाटलेला 3' दर्शकों को एक रोमांचकारी अनुभव देने के लिए तैयार है।"
विज्ञापन


'झपाटलेला 3' की हुई घोषणा
निर्माता रजनीश खनूजा ने कहा, “हम 'झपाटलेला 3' यूनिवर्स का हिस्सा बनकर और ऐसी प्रतिभाशाली टीम के साथ सहयोग करके काफी खुश हैं। 'झपाटलेला 3' दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले जाएगा और एक नई कहानी के साथ जोड़ेगा और हम इसे दुनिया भर के दर्शकों के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। दर्शकों के इस बार मनोरंजन का अलग डोज मिलेगा और वह कहानी का भरपूर आनंद भी लेंगे।"
विज्ञापन


फैंस हैं उत्साहित
 'झपाटलेला 3'  की फ्रेंचाइजी की घोषणा के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर ने देखा, 'जल्द इसकी रिलीज का इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि 'तात्या विंचू' इस नई किस्त में क्या नया करेगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'घोषणा के बाद अब इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। महेश कोठारे अपने दर्शकों के लिए जरूर कुछ नया लेकर आने वाले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के अंत में शुरू होगी फ्रेंचाइजी की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म का निर्माण जेनमा फिल्म्स इंटरनेशनल के महेश कोठारे के साथ सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स के रजनीश खनूजा ने किया है।
 

Jiya Shankar: मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहीं बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी जिया शंकर, बोलीं- यह भी गुजर जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed