{"_id":"6890e408e9b9f582b509bb15","slug":"mahavatar-narsimha-worldwide-box-office-collection-crosses-100-crores-in-only-ten-days-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahavatar Narsimha: 'महावतार नरसिम्हा' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, 10 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई हुई 100 करोड़ पार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahavatar Narsimha: 'महावतार नरसिम्हा' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, 10 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई हुई 100 करोड़ पार
Mon, 04 Aug 2025 10:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:18 PM IST
सार
Mahavatar Narsimha Worldwide Collection: एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है। फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।
विज्ञापन
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमाघरों में इन दिनों 'सैयारा' के बाद अब 'महावतार नरसिम्हा' का शोर सुनाई दे रहा है। फिल्म लगातार दर्शकों को अपनी और खींच रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म के अच्छे प्रदर्शन का ही नतीजा है कि फिल्म ने सिर्फ दस दिनों में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर ली है। अब फिल्म की इस उपलब्धि पर मेकर्स ने जानकारी देते हुए खुशी जताई है।
विज्ञापन
मेकर्स ने शेयर की पोस्ट
'महावतार नरसिम्हा' होम्बले फिल्म्स का पहला एनिमेशन प्रोजेक्ट है। 'महावतार नरसिम्हा' ने भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 10 दिनों के भीतर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। होम्बले फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी साझा की। इसमें बताया गया है कि एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिससे यह भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। मेकर्स की ओर से लिखा गया, "दिव्य शक्ति से पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए।'महावतार नरसिम्हा' ने भारत में 105 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।"
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है 'महावतार नरसिम्हा'
'महावतार नरसिम्हा' भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित एनिमेटेड महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली किस्त है। इस यूनिवर्स के तहत सात फ़िल्में बनाई जाएंगी, जिनमें भगवान विष्णु के दस अवतारों की अलग अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। 'महावतार नरसिम्हा' भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार पर आधारित है।
अश्विन कुमार ने किया है फिल्म का निर्देशन
इस फिल्म को अश्विन कुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। 'महावतार नरसिम्हा' ने हर उम्र के दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद अच्छी कमाई की है।
यह खबर भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha Box Office Collection:'महावतार नरसिम्हा' को वीक डे का नुकसान, 'किंगडम' की भी फूली सांसें
'केजीएफ' और 'कंतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुका है होम्बले फिल्म्स
'महावतार नरसिम्हा' से पहले होम्बले फिल्म्स ने 'केजीएफ' फ्रैंचाइज़ी, 'कंतारा' और प्रभास की 'सलार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। अब इस साल अक्टूबर में 'कंतारा: चैप्टर 1' रिलीज होने वाली है। इसको लेकर भी काफी बज बना हुआ है।