{"_id":"68e768126e5d98662d0a99cd","slug":"maharani-season-4-trailer-out-huma-qureshis-rani-bharti-enters-into-delhi-politics-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सिंहासन खींच लेंगे आपका', अब दिल्ली की सत्ता में भूकंप लाएगी 'रानी', 'महारानी' के चौथे सीजन का आया ट्रेलर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'सिंहासन खींच लेंगे आपका', अब दिल्ली की सत्ता में भूकंप लाएगी 'रानी', 'महारानी' के चौथे सीजन का आया ट्रेलर
Thu, 09 Oct 2025 02:37 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:37 PM IST
सार
Huma Qureshi Series Maharani Season 4 Trailer Out: हुमा कुरैशी की मच अवेटेड सीरीज महारानी के चौथे सीजन का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 7 नवंबर से सीरीज को स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन
महारानी सीजन 4 ट्रेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @sonylivindia
विस्तार
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आने वाली बहुचर्चित सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। निर्माताओं ने इसके चौथे सीजन की घोषणा कुछ समय पहले की थी। अब इसका ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार कहानी बिहार की सीमाओं को पार कर सीधे दिल्ली की सियासत में दस्तक दे रही है। सीरीज की नायिका हूमा कुरैशी, यानी रानी भारती, अब बिहार की नहीं बल्कि देश की राजनीति को हिला देने की तैयारी में हैं। ट्रेलर में रानी कहती हैं- 'अगर आपने हमारे दुश्मन से हाथ मिलाया तो सिंहासन खींच लेंगे आपका।'
विज्ञापन
मेकर्स ने जारी किया ट्रेलर
ट्रेलर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- 'शेरनी लौटी है अपने घर की रक्षा करने! रानी तैयार है अपनी अब तक की सबसे बड़ी जंग के लिए। महारानी की स्ट्रीमिंग शुरू होगी 7 नवंबर से।'
यह खबर भी पढ़ें: 'अनुपमा' ने फिर मारी बाजी, 'तुलसी' की मेहनत बेकार, TRP लिस्ट में 'बिग बॉस 19' तो टॉप 10 से ही हुआ बाहर
सीरीज की स्टारकास्ट
निर्देशक सुभाष कपूर ने इस बार भी सीरीज को अपने खास व्यंग्य और तीखे संवादों से भर दिया है। सीरीज में हुमा कुरैशी के साथ अमित सियाल, कनी कुसरुती, विपिन शर्मा, विनीत कुमार और प्रमोद पाठक जैसे अनुभवी कलाकार दिखाई देंगे। इन सभी ने अपने-अपने किरदारों से कहानी को और भी मजबूत बनाया है। खासतौर पर अमित सियाल का राजनीतिक प्रतिद्वंदी के रूप में अभिनय सीरीज की रीढ़ साबित हो रहा है।
इस सीजन की कहानी
पिछले सीजन तक रानी भारती बिहार की मुख्यमंत्री बन चुकी थीं, लेकिन अब कहानी वहां से आगे बढ़ती है। दिल्ली की सत्ता में एंट्री के साथ सीरीज और भी अधिक रोमांचक हो गई है। ट्रेलर में संसद की झलक, सत्ता के सौदे और राजनीतिक गठजोड़ों का खेल साफ तौर पर नजर आ रहा है।