Siddhant Issar Wedding: शादी के बंधन में बंधे 'दुर्योधन' के बेटे, 'पितामह' ने दिया आशीर्वाद, देखिए तस्वीरें
Puneet Issar Son Siddhant Wedding: 'महाभारत' सीरियल में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर के बेटे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।
विस्तार
'महाभारत' के दुर्योधन के घर जश्न का माहौल है। आखिर बेटे की शादी जो हुई है। हम बात कर रहे हैं चर्चित सीरियल 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर की। इनके बेटे सिद्धांत इस्सर ने हाल ही में अपनी सह-कलाकार सुरभि शुक्ला से शादी रचाई है। इनके विवाह समारोह में 'पितामह' भी पहुंचे। जी हां 'महाभारत' में पितामह बने मुकेश खन्ना ने नव-विवाहित जोड़ी को आशीर्वाद दिया।
यह खबर भी पढ़ें:
Ramayana Movie: 'मैं 'रामायण' की क्वालिटी देख दंग रह गया', रणबीर-साई की फिल्म की तारीफ में बोले सीएम फडणवीस
'मिस्टर एंड मिसेज इस्सर'
सिद्धांत इस्सर ने अपनी शादी की तस्वीरें आज शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और लिखा है, 'मिस्टर और मिसेज इस्सर'। सिद्धांत और सुरभि की शादी एक निजी समारहो में संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल रहे।
सुनील शेट्टी भी हुए शामिल
पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत और सुरभि की शादी में अभिनेता सुनील शेट्टी भी पहुंचे और उन्होंने तस्वीरें क्लिक कराईं। बेटे की शादी में पुनीत इस्सर ने जमकर डांस किया।
The Bhootnii Day 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी है 'द भूतनी' की रफ्तार, जानें तीसरे दिन की कमाई
मुकेश खन्ना बोले- 'शादी में न आता तो सिद्धांत के विरुद्ध होता'
एक्टर मुकेश खन्ना ने भी शादी समारोह की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'दुर्योधन के घर शादी हो और पितामह ना जाएं ऐसा तो संभव नहीं। पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे मुकेश खन्ना। ना पहुंचते तो सिद्धांत के विरुद्ध हो जाता। इसलिए पहुंचे और बहू को आशीर्वाद दिया- 'अखंड सौभाग्यवती भव'। ये था द्वापर युग और कलियुग का अनोखा मिलन। मुकेश खन्ना के पोस्ट पर पुनीत इस्सर ने लिखा है, 'आप आदरणीय हैं पितामह'।