फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lucky Baskhar teaser release dulquer salmaan plays middle class banker got rich starring Meenakshi Chaudhary

Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का टीजर जारी, फिल्म में मध्यमवर्गीय बैंकर से कैसे अमीर बने दुलकर सलमान?

Thu, 11 Apr 2024 05:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 11 Apr 2024 05:31 PM IST
सार

साउथ अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' का दमदार टीजर जारी हो चुका है। फिल्म में अभिनेता मध्यमवर्गीय बैंकर की भूमिका में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Lucky Baskhar teaser release dulquer salmaan plays middle class banker got rich starring Meenakshi Chaudhary
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे होने पर फिल्म से अपना पहला लुक जारी किया था। वहीं अब फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने आज ईद के मौके पर 'लकी भास्कर' का मजेदार टीजर जारी किया है, जिसमें बॉम्बे के मगाडा बैंक में एक कैशियर के रूप में दुलकर के चरित्र की एक झलक पेश की गई है।

विज्ञापन

 

टीजर में दुलकर सलमान की झलक
टीजर में फिल्म की कहानी की छोटी से झलक देखने को मिली। टीजर वीडियो में दिखाया गया कि भास्कर बने दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका निभाते हैं, जो फिल्म में एक काल्पनिक मगध बैंक में काम करते हैं। ऐसा लगता है कि वे रोज-रोज जागने, कपड़े पहनने, ट्रैफिक से बचने और कभी-कभी बैंक में जाकर केवल सिर हिलाने से थक चुके हैं। वे एक आम व्यक्ति हैं, जो अपना पूरा दिन दूसरों के लिए पैसा गिनने में बिताते हैं, लेकिन एक दिन उनके पास अचानक बहुत सारा पैसा आ गया, जिससे सभी को आश्चर्य हुआ कि उन्होंने यह पैसा कैसे कमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का पहला पोस्टर
टीजर में मीनाक्षी चौधरी को उस महिला के रूप में भी दिखाया गया है, जिससे दुलकर प्यार करते हैं। इससे पहले इस साल फरवरी में दुलकर ने फिल्म से अपना पहला लुक साझा किया था, जिसमें उन्होंने चश्मे के साथ फॉर्मल कपड़े पहने थे। पोस्टर में 100 रुपये के कई नोट भी रखे हुए थे और इधर-उधर पड़े हुए थे, जिसमें उनका किरदार गंदगी के बीच घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। अभिनेता के रेट्रो लुक को देखते हुए प्रशंसक फिल्म की कहानी के बारे में कुछ और जानने के लिए उत्सुक थे।
Kapil Sharma: अब अंताक्षरी शो के होस्ट बनेंगे कपिल शर्मा, कॉमेडी फीकी पड़ते ही दूसरे विकल्पों पर विचार

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो सीथारा एंटरटेनमेंट द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के सहयोग से निर्मित यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज की जाएगी।
Akshay Kumar: कभी ‘ऑफिस ब्वॉय’ की नौकरी करते थे अक्षय कुमार? मिलती थी सिर्फ इतने रूपये पगार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed