फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lucky Baskhar makers shares Dulquer Salmaan and Meenakshi Chaudhary film new poster on Ganesh Chaturthi 2024

Lucky Baskhar: गणेश चतुर्थी पर 'लकी भास्कर' की टीम का फैंस को तोहफा, दुलकर सलमान की फिल्म का नया पोस्टर जारी

Sat, 07 Sep 2024 07:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 07 Sep 2024 07:16 PM IST
सार

'लकी भास्कर' के निर्माताओं ने आज गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है और प्रशंसकों को खास दिन की बधाई दी। 

विज्ञापन
Lucky Baskhar makers shares Dulquer Salmaan and Meenakshi Chaudhary film new poster on Ganesh Chaturthi 2024
लकी भास्कर - फोटो : एक्स: @SitharaEnts

विस्तार

साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में है। दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लकी भास्कर' ने अपने टीजर और गानों से दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित किया। वहीं, अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने आज गणेश चतुर्थी के खास मौके पर 'लकी भास्कर' का नया पोस्टर साझा किया है और इस खास दिन की बधाई दी।

विज्ञापन

नए पोस्टर में दिखा प्यारा परिवार
विनायक चतुर्थी को मनाने के लिए एक विशेष उपहार के रूप में 'लकी भास्कर' के निर्माताओं ने एक दिल को छू लेने वाला पोस्टर जारी किया है, जो प्रशंसकों को खास पसंद आ रहा है। पोस्टर में दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी अपने प्यारे बच्चे को गोद में लिए हुए हैं, जो एक सुंदर और मनमोहक छवि को दिखता है। खुशियों और भावनाओं के रंग से भरा यह पोस्टर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कराहट ला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजर में मिली थी कहानी की झलक
टीजर वीडियो में दिखाया गया था कि भास्कर बने दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका निभाते हैं, जो फिल्म में एक काल्पनिक मगध बैंक में काम करते हैं। ऐसा लगता है कि वे रोज-रोज जागने, कपड़े पहनने, ट्रैफिक से बचने और कभी-कभी बैंक में जाकर केवल सिर हिलाने से थक चुके हैं। वे एक आम व्यक्ति हैं, जो अपना पूरा दिन दूसरों के लिए पैसा गिनने में बिताते हैं, लेकिन एक दिन उनके पास अचानक बहुत सारा पैसा आ गया, जिससे सभी को आश्चर्य हुआ कि उन्होंने यह पैसा कैसे कमाया।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो सीथारा एंटरटेनमेंट द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के सहयोग से निर्मित यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के नागा वामसी और साई द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार हैं। यह फिल्म इस साल 31 अक्तूबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed