{"_id":"6ad45f02c3d8badb9f08bb99","slug":"lock-upp-2s-akanksha-choudhary-alleges-event-organisers-kidnapped-and-harassed-her-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षा चौधरी: 'मुझे किडनैप कर लिया', 'लॉक अप 2' फेम स्टार के साथ हुई अजीब घटना; लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
आकांक्षा चौधरी: 'मुझे किडनैप कर लिया', 'लॉक अप 2' फेम स्टार के साथ हुई अजीब घटना; लगाया उत्पीड़न का आरोप
Sun, 18 Oct 2026 11:30 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:30 AM IST
सार
Akanksha Choudhary: 'लॉक अप 2' की पूर्व प्रतिभागी आकांक्षा ने अपने साथ हुए बुरे अनुभव को शेयर किया है। उनके मुताबिक हाल ही में उन्हें किडनैप कर लिया गया था।
विज्ञापन
आकांक्षा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शो 'लॉक अप 2' की प्रतिभागी आकांक्षा चौधरी हाल ही में एक इवेंट के लिए पुणे गई थीं। इवेंट आयोजकों की वजह से उन्हें बहुत बुरा अनुभव हुआ। रियलिटी स्टार ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने उन्हें किडनैप कर लिया था और उनका पेमेंट भी नहीं किया। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने उनके साथ, आशीष नाम के एक व्यक्ति और एक अन्य सिंगर के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
Trending Videos
आकांक्षा चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@akankshachoudhary_official
इवेंट के आयोजकों पर बरसीं आकांक्षा
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आकांक्षा ने कई वीडियो शेयर किए और अपनी आपबीती बताई। 'लॉक अप 2' की इस कंटेस्टेंट ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट का उन्हें वेन्यू पर ले जाने का कोई इरादा ही नहीं था। उन्होंने कहा, 'क्योंकि मेरे दर्शक वहां आ गए थे, इसलिए मैंने उन्हें धमकी दी कि मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी और इस मामले को ऑनलाइन सबके सामने लाऊंगी।'

ऑडियंस से नहीं मिलने दिया गया
रियलिटी स्टार ने आगे दावा किया कि आयोजकों ने उन्हें और एक दूसरी लड़की को जबरदस्ती कार में बिठाया और एक मैदान में छोड़ दिया। उन्होंने कहा 'जब हम वहां पहुंचे, तो सामने पूरी ऑडियंस थी। मेरे और ऑडियंस के बीच बस एक पतली सी बैरिकेडिंग थी और मेरी गाड़ी ठीक उसी के सामने खड़ी कर दी गई। मैं चिल्ला रही थी कि मैं अंदर नहीं जा पा रही हूं, मेरी टीम भी मेरे साथ नहीं है।'
क्या हैं स्टार के आरोप?
हालांकि, आयोजकों ने उनकी एक न सुनी और आकांक्षा का मजाक उड़ाया। उन्होंने मैनेजमेंट को 'बेवकूफ' बताया और दावा किया कि यह सब एक घोटाला था। रियलिटी स्टार ने बताया कि उन्होंने इस इवेंट में शामिल होने के लिए इसलिए हामी भरी थी क्योंकि उनका आशीष से कनेक्शन था। आशीष का चचेरा भाई ही इस इवेंट को संभाल रहा था। मगर आशीष के चचेरे भाई ने भी इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया, 'आज तो मुझे एक तरह से किडनैप ही कर लिया गया था। जब मैंने उन्हें थप्पड़ मारा, तब जाकर वे रुके।'

भीड़ के सामने खोला कार का दरवाजा
आकांक्षा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनकी कार के चारों ओर कुछ कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उनकी मर्जी के बिना उन्हें जबरदस्ती कार से बाहर निकालने की कोशिश की। उन्होंने कहा 'उन्होंने जानबूझकर भीड़ के ठीक सामने कार रोकी और दरवाजा खोल दिया। मुझे कार लॉक करनी पड़ी ताकि वे उसे खोल न सकें और मुझे बाहर न निकाल सकें।'
बेफिक्र थे आयोजक
उन्होंने बताया कि बाद में इवेंट मैनेजमेंट वाले कार को एक ऐसी जगह ले गए जहां आगे रास्ता बंद था। उन्होंने लाइटें जला दीं। आस-पास लोगों के खड़े होने के बावजूद, उन्होंने फिर से कार का दरवाजा खोल दिया। आकांक्षा ने बताया, 'आखिरकार वे कार को वापस ले गए और मराठी में बात करने लगे, जो हमें समझ नहीं आ रही थी। वे आपस में चर्चा कर रहे थे कि आगे क्या करना है और हमें कहां ले जाना है, और ये सब वे मुस्कुराते हुए और एकदम बेफिक्र होकर कर रहे थे।'

कॉन्फिडेंट थे आयोजक
अंत में आकांक्षा ने कहा कि आयोजक बहुत कॉन्फिडेंट लग रहे थे, मानो उन्हें पूरा यकीन हो कि वे कुछ भी कर सकते हैं और बच जाएंगे, क्योंकि वे अमीर थे और उनकी अच्छी-खासी पहुंच थी।
कौन हैं आकांक्षा चौधरी?

- आकांक्षा चौधरी एक मॉडल, रियलिटी टेलीविजन पर्सनैलिटी और डिजिटल क्रिएटर हैं।
- उन्हें 2026 में एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 की कंटेस्टेंट के तौर पर काफी शोहरत मिली।
- योगेश रावत के साथ जुड़ाव की वजह से वह अक्सर चर्चा में रहीं।
- उन्होंने नेटफ्लिक्स की रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हिस्सा लिया था।
- वह नेहा कक्कड़ के गाने 'ना पुछदे' सहित कई म्यूजिक वीडियो में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आ चुकी हैं।