फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lipstick under my burka actors shares its secret fantasy

रियल लाइफ में इन अधूरी हसरतों को पूरा करना चाहते हैं 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के किरदार

Sat, 15 Jul 2017 05:01 PM IST
amarujala.com, presented by – शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by – शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 15 Jul 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Lipstick under my burka actors shares its secret fantasy
CBFC denies certification to Prakash Jha’s Lipstick Under My Burkha as it is ‘lady oriented’
प्रकाश झा की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' का नाम रिलीज होने से पहले ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और लोग बेसब्री से इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे है। ये फिल्म चार ऐसी महिलाओं की कहानी पर आधारित है जो आसमान में उड़ने की चाहत रखती हैं और उसे पूरा करने की आजादी चाहती हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर को कई तरह मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन अब ये फिल्म देशभर में 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रमोशन जोरो-शोरों पर है और अपनी इसी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पूरी स्टारकास्ट दिल्ली पहुंची जहां पर उन्होंने छिपी हुई इच्छाओं का पिटारा लोगों से शेयर किया।
विज्ञापन



 

Lipstick under my burka actors shares its secret fantasy
कोंकणा सेन शर्मा
मीडिया से बात करते हुए फिल्म की लीड एक्टर्स ने अपनी दबी हुई हसरतों के बारे में एक-एक करके बताया। दमदार अदाकारी की मल्लिका कोंकणा सेन शर्मा ने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने ऊपर कुछ ज्यादा ही बंदिशें लगाती हूं मैं इससे अपने आप को आजाद करना चाहती हूं। इसके साथ ही मैं अपने लुक में बदलाव लाना चाहती हूं। लंबे बाल बेहद पसंद है और हमेशा एक खास स्टाइल में ही दिखना चाहती हूं।
 

Lipstick under my burka actors shares its secret fantasy
रतना पाठक शाह
इसके बाद एक्ट्रेस रतना पाठक शाह ने अपनी दिली ख्वाहिश के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं स्वीमिंग सीखना चाहती हूं। हालांकि ये मेरी आज की नहीं काफी पूरानी दिली इच्छा है। इसके अलावा डाइविंग भी करना चाहती हूं उम्मीद करती हूं एक दिना ऐसा आए कि मैं ये सब कर पाऊं।

 
विज्ञापन

Lipstick under my burka actors shares its secret fantasy
अलंकृिता श्रीवास्तव
वहीं तमाम इंटरनेशनल अवार्ड अपने नाम कर चुकीं डायरेक्टर अलंकृिता ने कहा कि मैं ये चाहती हूं कि मुझे कभी घर ना संभालना पड़े, घर में राशन है कि नहीं इसकी चितां ना करनी पड़े और ना ही कभी बिल्स को जमा करने का काम मैं खुद करूं। ऐसा हो कि ये सारे काम अपने आप ही हो जाए।


 

Lipstick under my burka actors shares its secret fantasy
प्रकाश झा
सभी लीड एक्टर्स के बाद सबकी निगाहें प्रकाश झा पर जा टिंकी और जब उन्होंने अपनी फैंटेसी के बारे में बताया तो सभी चौंक गए। झा ने कहा कि वो एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जिसे जब वो सेंसर बोर्ड के सामने पेश करें तो वो उसे ये कहकर मना कर दें कि ये पुरुष प्रधान फिल्म है और इसे रिलीज नहीं कर सकते।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed