मेसी से मिलने पर ट्रोल हुईं सुभाश्री गांगुली, एक्ट्रेस ने दी सफाई; कहा- बंगाली फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व किया
Lionel Messi India Tour: स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने GOAT इंडिया टूर की शुरुआत कोलकाता से की है। यहां आयोजित कार्यक्रम में फैंस ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस बीच एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली को ट्रोल किया जा रहा है और वजह है, मेसी के साथ उनकी फोटो। आखिर क्या है पूरा मामला? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। उनका G.O.A.T दौरा कोलकाता से शुरू हुआ जहां उन्होंने शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान बंगाली सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली ने मेसी से मुलाकात की और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके बाद सुभाश्री ने सफाई पेश की है। मगर, उससे पहले जानिए कि उन्हें ट्रोल क्यों किया जा रहा है?
मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान कार्यक्रम में पहुंचीं सुभाश्री
सुभाश्री गांगुली, सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक राज चक्रवर्ती की पत्नी सुभाश्री गांगुली हैं। सुभाश्री मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान कार्यक्रम में मौजूद थीं और उन्होंने उनके साथ तस्वीर ली और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया। देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस तस्वीर को देख कुछ लोगों ने वीवीआईपी कल्चर का विरोध किया है। वहीं, कुछ ने यह शिकायत की है कि महंगे टिकट लेकर मेसी के फैन और फुटबॉल के दीवाने घंटों से खड़े थे और जिनका इस खेल से कोई ताल्लुक भी नहीं, वे यहां फोटो क्लिक करा रहे थे। इस पर सुभाश्री ने रिएक्शन दिया है।
यूजर बोले- 'स्पोर्ट्स से लेना-देना नहीं, फिर भी'
लोगों का गुस्सा इस बात पर भी फूटा है कि वे महंगे टिकट लेकर घंटों से मेसी का इंतजार कर रहे थे। फुटबॉलर जब वहां पहुंचे तो कुछ मिनट ही रुके और फिर वहां से रवाना हो गए। वे जितनी देर ठहरे वहां चर्चित हस्तियों ने उनके साथ मुलाकात की और फोटोज क्लिक कराए। इस पर लोग नाराजगी जताते हुए वीआईपी कल्चर का विरोध कर रहे हैं। यूजर्स ने लिखा है, 'ये सुभाश्री गांगुली हैं। TMC विधायक राज चक्रवर्ती की पत्नी। उनका स्पोर्ट्स से बिल्कुल भी कोई लेना-देना नहीं है, फुटबॉल की तो बात ही छोड़िए। फिर भी वे आईं, मेसी के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेने में 20 मिनट से ज्यादा लगाए, जबकि टिकट खरीदने वाले फुटबॉल प्रेमी इंतजार करते रहे।
This is Subhashree Ganguly -wife of TMC MLA Raj Chakraborty.
— Subham. (@subhsays) December 13, 2025
She has absolutely nothing to do with sports- let alone football.
Yet,she came,took 20+ mins to click the selfie, personal photo with Messi while football lovers who brought tickets were kept waiting. pic.twitter.com/Mnn5y5Nk6K
सुभाश्री ने दी यह सफाई
सुभाश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मेसी के साथ की फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है कि वे वहां बंगाली सिनेमा को री-प्रिजेंट करने पहुंची थीं। उन्होंने कैप्शन लिखा है 'द GOAT इंडिया टूर में बंगाली फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व किया'। अपने पोस्ट में उन्होंने मेसी को भी टैग किया है। सुभाश्री के साथ तस्वीर में मेसी के साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी हैं।
A post shared by Subhashree Ganguly (@subhashreeganguly_real)
एक्ट्रेस के फैंस ने किया सपोर्ट
सुभाश्री को ट्रोल किए जाने पर उनके फैंस सपोर्ट में आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वे प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं, थोड़ी रिसर्च कर लीजिए'। कुछ लोगों का कहना है, 'वीआईपी कल्चर खत्म करने की जरूरत है'। कुछ यूजर्स ने अव्यवस्था के लिए आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया है।