{"_id":"6772ace6e61b4ed01f01fe0a","slug":"liam-payne-death-case-friend-roger-nores-among-five-charged-with-manslaughter-and-supplying-drugs-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Liam Payne: लियाम पेन की मौत के मामले में नया मोड़, गायक के दोस्त रोजर नोरेस समेत पांच पर लगा हत्या का आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Liam Payne: लियाम पेन की मौत के मामले में नया मोड़, गायक के दोस्त रोजर नोरेस समेत पांच पर लगा हत्या का आरोप
Mon, 30 Dec 2024 07:53 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 30 Dec 2024 07:53 PM IST
सार
Liam Payne Death Case: अर्जेंटीना में लियाम पायने की मौत के मामले से संबंधित पांच व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें गायक के दोस्त रोजर नोरेस भी शामिल हैं और उनपर लापरवाही से हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
लियाम पेन
- फोटो : एक्स
विस्तार
लियाम पेन की दुखद मौत ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। अब अर्जेंटीना में कई लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक न्यायाधीश ने इस सिलसिले में पांच व्यक्तियों पर आरोप लगाए हैं। उनमें लियाम पेन के मित्र रोजर नोरेस भी शामिल हैं, जिन्होंने गायक की मौत से ठीक एक घंटे पहले उन्हें कासासुर पलेर्मो होटल में छोड़ा था।
विज्ञापन
Liam Payne: 'वन डायरेक्शन' गायक लियाम पायने की मौत आत्महत्या नहीं, जांच में हुए ये बड़े खुलासे
विज्ञापन
रोजर नोरेस पर लगा लापरवाही का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, रोजर नोरेस पर लापरवाही से हत्या का आरोप लगाया गया है। दो अन्य लोगों वेटर ब्रायन पैज और कासासुर होटल के कर्मचारी एजेकिएल पेरेरा पर लियाम पेन को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है। ब्रायन ने लियाम पेन के साथ ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की है। दो होटल मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी को भी इसमें फंसाया गया है। लियाम पेन की मौत ब्यूनस आयर्स की यात्रा के दौरान हुई, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन
RIP Liam Payne: लियाम पायने के निधन से टूटे 'वन डायरेक्शन' के सदस्य, जैन मलिक-लुई टॉमलिंसन ने लिखा भावुक नोट
कोकीन का सेवन करने के बाद हुई मौत
अधिकारीयों का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने गायक को कोकीन उपलब्ध कराई थी, जिसका सेवन उन्होंने अपनी मौत से पहले के घंटों में किया था। इसके अलावा होटल प्रबंधक गिल्डा मार्टिन और एस्टेबन ग्रासी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 30 वर्षीय गायक लियाम पेन कथित तौर पर व्हिस्की और कोकीन का सेवन करने के बाद कासासुर पलेर्मो होटल की बालकनी से गिर गए। उनकी अचानक हुई मौत ने संगीत उद्योग और उनके वैश्विक प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है। जांच के लिए पांचों आरोपियों को कोर्ट में बुलाया गया है।
Liam Payne: अगले सप्ताह हो सकता है लियाम पेन का अंतिम संस्कार, रिपोर्ट में किया गया दावा