{"_id":"673083643bd6c9a0f003038c","slug":"liam-payne-one-direction-singer-liam-payne-death-was-not-suicide-these-revelations-were-made-in-investigation-2024-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Liam Payne: 'वन डायरेक्शन' गायक लियाम पायने की मौत आत्महत्या नहीं, जांच में हुए ये बड़े खुलासे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Liam Payne: 'वन डायरेक्शन' गायक लियाम पायने की मौत आत्महत्या नहीं, जांच में हुए ये बड़े खुलासे
Sun, 10 Nov 2024 03:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:27 PM IST
सार
'वन डायरेक्शन' के गायक लियाम पायने की आत्महत्या को लेकर एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो उनकी मौत को आत्महत्या नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
लियाम पायने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'वन डायरेक्शन' के गायक लियाम पायने की मौत को लेकर एक खुलासा हुआ है। गायक लियाम ने पिछले महीने अक्तूबर में होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, इसको लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, इसमें बताया गया कि लियाम पायने की मौत आत्महत्या नहीं है।
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से गिरकर बेहोश हुए गायक
जांच में खुलासा हुआ कि लियाम पायने ब्यूनस आयर्स में तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के समय वे सिर्फ बेहोश थे। उनकी मौत बाद में हुई। गायक की मौत के बाद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वैनिटी फेयर की रिपोर्ट की मानें तो अर्जेंटीना के अभियोजन पक्ष ने लियाम की मौत की जांच के बाद आत्महत्या की बात को खारिज कर दिया है।

नशे और ड्रग्स की बात आई सामने
अर्जेंटीना के प्रमुख समाचार पत्रों, ला नेसियोन और क्लेरिन ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स ड्रग्स और शराब के नशे में था। इसके बाद पुलिस होटल पहुंची। होटल मैनेजर ने कहा कि उन्होंने होटल के पीछे तेज आवाज सुनी और जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि एक शख्स अपने कमरे की बालकनी से गिरा हुआ था।

वन डायरेक्शन से मिली ख्याती
लियाम पायने हैरी स्टाइल्स, जैन मलिक, लुइस टॉमलिंसन और नियाल होरान के साथ प्रतिष्ठित बॉय बैंड 'वन डायरेक्शन' के हिस्से के रूप में प्रसिद्ध हुए। समूह ने 2010 में 'द एक्स फैक्टर' पर गठन किया और 2015 में एक अंतराल की घोषणा की। पायने ने बाद में एक एकल करियर बनाया और 2019 में अपना पहला एल्बम 'एलपी 1' जारी किया, उसके बाद इस साल मार्च में 'टियरड्रॉप्स' जारी किया।

पिछले साल किया था शराब छोड़ने का ऐलान
पिछले साल ही लियाम पेन ने कहा था कि उन्होंने तीन महीने से अधिक समय से शराब को हाथ नहीं लगाया है। लियाम ने कहा था, 'अब मुझे 100 दिनों से ज्यादा हो गए हैं, मैंने शराब नहीं पी। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस दौरान प्रशंसकों का समर्थन अविश्वसनीय रहा है।'