Liam Payne: अगले सप्ताह हो सकता है लियाम पेन का अंतिम संस्कार, रिपोर्ट में किया गया दावा
गायक लियाम पेन के निधन से उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनका अंतिम संस्कार अगले सप्ताह किया जा सकता है।
विस्तार
पूर्व वन डायरेक्शन के गायक लियाम पेन आकस्मिक निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार अगले सप्ताह किया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। 16 अक्टूबर को अर्जेंटीना में एक होटल की बालकनी से गिरने से गायक की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उस दिन वह नशे में थे।
Singham Again Collection Day 3: सप्ताहांत में स्त्री 2 से काफी पीछे छूटी सिंघम अगेन, जानें तीन दिन का कलेक्शन
सन यूके के अनुसार दिवंगत गायक का पार्थिव शरीर आने वाले कुछ दिनों में यूके लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार अगले सप्ताह किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है, "31 वर्षीय गायक का शव बुधवार तक यूके वापस आ सकता है - उनका अंतिम संस्कार वॉल्वरहैम्प्टन के सेंट पॉल कैथेड्रल में किया जाएगा।"
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 3: रूह बाबा का चला जादू, कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी गायक की मौत से सदमे में हैं फैंस
गायक की मौत से उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। उनके शरीर में मिली दवाओं के कॉकटेल ने प्रशंसकों को और भी परेशान कर दिया। बता दें कि मौत के बाद उनके शरीर में कई तरह के नशीले पदार्थ पाए गए थे। जांच में यह भी पता चला कि मौत से पहले लियाम पेन ने "पिंक कोकेन" का सेवन किया था, जो कि तुसी के नाम से जानी जाने वाली एक दवा है।
Bhai Dooj 2024: भाई बहन के प्यार को दिखाती हैं ये फिल्में, भाई दूज के त्योहार को बना देंगी और भी खास