फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Legendary singer Ozzy Osbourne passes away at 76 Know Details

Ozzy Osbourne Death: दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न का निधन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
सार

Ozzy Osbourne Passes Away: दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न का निधन हो गया है। 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है।

विज्ञापन
Legendary singer Ozzy Osbourne passes away at 76 Know Details
Ozzy Osbourne - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न नहीं रहे। 76 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। 'प्रिंस ऑफ डार्कनेस' ओजी के साल 2019 में पार्किंसन रोग से पीड़ित होने का पता चला था। हालांकि, सिंगर के परिवार ने उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन

'प्रिंस ऑफ डार्कनेस' उपनाम अपनाया
ब्रिटिश हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के प्रमुख गायक जॉन माइकल 'ओजी ऑस्बॉर्न लोकप्रिय सिंगर और गीतकार थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1948 को मार्सटन ग्रीन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ। 1970 के दशक में हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के प्रमुख सिंगर के रूप में उन्हें लोकप्रियता मिली और इस दौरान उन्होंने 'प्रिंस ऑफ डार्कनेस' उपनाम मिला।

परिवार ने की निधन की पुष्टि
वैरायटी के अनुसार, पार्किंसंस रोग से वर्षों तक संघर्ष करने के बाद गायक ने मंगलवार 22 जुलाई को अंतिम सांस ली। टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, ओजी के निधन की खबर की पुष्टि उनके परिवार ने एक बयान के जरिए की। बयान में कहा गया, 'यह शब्दों से परे एक दुःखद समाचार है कि हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय ओजी ऑस्बॉर्न का आज सुबह निधन हो गया। वह अपने परिवार के साथ थे। प्यार से घिरे हुए थे। हम सभी से इस समय हमारे परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं'।

कुछ दिनों पहले किया था आखिरी बार परफॉर्म
ओजी ने दो सप्ताह पहले ही रॉक बैंड ब्लैक सब्बाथ के आखिरी संगीत समारोह में प्रस्तुति दी थी, जिसका नाम था 'बैक टू द बिगिनिंग'। यह कॉन्सर्ट उनके और बैंड के गृहनगर बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। इसमें कई और दिग्गज कलाकारों ने भी परफॉर्म किया था। बता दें कि दो साल तक बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बाद जनवरी 2020 में ओजी ऑस्बॉर्न ने एलान किया कि उन्हें पार्किंसंस रोग हो गया है। फरवरी 2023 में, उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वे 2018 में हुई एक दुर्घटना में लगी रीढ़ की हड्डी की चोटों का हवाला देते हुए टूर से संन्यास ले रहे हैं। ओजी का जाना संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed