फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lawrence of Punjab Documentary series Trailer Release

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का ट्रेलर रिलीज, मेकर्स ने रिलीज डेट भी की साझा; अपराध की पड़ताल करती है डॉक्यू-सीरीज

Sun, 19 Apr 2026 09:09 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 19 Apr 2026 09:09 PM IST
सार

Lawrence of Punjab Documentary series Trailer: डॉक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी साझा की है। जानिए, क्या खास है 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के ट्रेलर में?

विज्ञापन
Lawrence of Punjab Documentary series Trailer Release
डॉक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

डॉक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' लॉरेंस बिश्नोई की अपराध और उसकी जिंदगी को दिखाती है। क्यों इस तरह के गैंगस्टर प्रदेश में पनपते हैं, इसकी पड़ताल डॉक्यू-सीरीज करती है। इस डॉक्यू-सीरीज में जाने-माने पंजाबी सिंगर भी अपना नजरिया बयां करते हैं। 

विज्ञापन


ट्रेलर में दिखी लॉरेंस की जिंदगी की झलक 
डॉक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ़ पंजाब' का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। इसमें जानने की कोशिश की गई है कि कौन सी बातें युवा लड़कों को गैंगस्टर बनाती हैं। इनका मकसद क्या है? और इनके बढ़ते अपराधों से प्रदेश की हालत क्या हो चुकी है। इन्हीं सवालों के ईद-गिर्द यह डॉक्यू-सीरीज बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या था डॉक्यू-सीरीज को लेकर डायरेक्टर का विजन? 
डायरेक्टर राघव डार ने अपनी डॉक्यू-सीरीज के बारे में कहा, हमने 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को हमेशा सिर्फ एक क्राइम स्टोरी से कहीं ज्यादा कुछ बनाने के बारे में सोचा था। इस सीरीज के जरिए हमने एक ऐसी कहानी पेश करने की कोशिश की है जो जानकारी देने वाली भी है। साथ ही इंसानी भावनाओं से भी गहराई से जुड़ी है।’ 


कब रिलीज होगी यह डॉक्यू-सीरीज? 
रिवरलैंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और राघव डार द्वारा डायरेक्ट की गई यह सीरीज 27 अप्रैल को जी5 पर प्रीमियर होगी। इस सीरीज में कई नामी सिंगर्स भी पंजाब की मौजूदा स्थिति और लॉरेंस जैसे अपराधियों को लेकर बात करते दिखेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed