फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lakadbaggha Actor Anshuman Jha wife Sierra are pregnant they expecting their first baby in March 2024

Anshuman Jha: अंशुमन झा बनने वाले हैं पिता, पत्नी के बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- यही है जीवन का सार

Mon, 08 Jan 2024 01:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 01:58 PM IST
सार

इस साल अंशुमन की फिल्म 'हरि-ओम' रिलीज होने वाली है, जिसमें वे दिग्गज अभिनेता रघुवीर यादव के साथ नजर आएंगें। इसके साथ ही उनके निर्देशन की पहली फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' भी इसी साल सिनेमाघरों में आएगी। 

विज्ञापन
Lakadbaggha Actor Anshuman Jha wife Sierra are pregnant they expecting their first baby in March 2024
अंशुमन झा और सिएरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2023 में फिल्म लकड़बग्घा में नजर आने वाले अंशुमन झा के लिए साल 2024 भी शानदार होने वाले है। इस साल अंशुमन के घर किलकारी गूंजने वाली है। अंशुमन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी पत्नी सिएरा की बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी। अंशुमन ने बताया कि बच्चे का जन्म मार्च 2024 में होगा। यह उनका पहला बच्चा है। 
विज्ञापन

2020 में अंशुमान के माता-पिता का हो गया निधन
अंशुमन ने बताया कि बच्चे का जन्म अमेरिका में होगा, क्योंकि वहां सिएरा की मां रहती हैं। गौरतलब है कि लकड़बग्घा एक्टर अंशुमान ने 2020 में अपने माता-पिता को खो दिया। अंशुमन ने कहा, 'ऐसे समय में आपकी मां का साथ होना कितना जरूरी होता है। काश मेरी मां आसपास होती। सिएरा भाग्यशाली है कि उसकी मां और पिता उसके साथ हैं'।

Salman Khan: सलमान खान की सुरक्षा में सेंध? फार्महाउस में दो संदिग्धों ने किया घुसने का प्रयास, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन के सार रूप को देख रहा हूं
अंशुमान ने आगे कहा, 'अमेरिका में यह जानना गैरकानूनी नहीं है कि गर्भ में लड़का है या लड़की। लेकिन हमने जानबूझकर इसके बारे जानकारी नहीं करने का फैसला किया है। प्रकृति को अपना काम करने दें। बच्चा हमसे नहीं आ रहा है, यह केवल हमारे माध्यम से आ रहा है। भगवान ने हमें जो भी आशीर्वाद दिया है उसके लिए हम आभारी हैं। जब मैंने पहली बार सोनोग्राफी में स्क्रीन पर एक बिंदु देखी। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं ईश्वर, आत्मा, जीवन के सार रूप को देख रहा हूं। 
Rashmika-Vijay Deverakonda: क्या रश्मिका के घर बजने वाली हैं शहनाई? इस एक्टर के साथ फरवरी में हो सकती है सगाई

विज्ञापन

फिल्म हरि-ओम में आएंगे नजर
इस साल अंशुमन की फिल्म 'हरि-ओम' रिलीज होने वाली है, जिसमें वे दिग्गज अभिनेता रघुवीर यादव के साथ नजर आएंगें। इसके साथ ही उनके निर्देशन की पहली फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' भी इसी साल सिनेमाघरों में आएगी। 
Raid 2: 'रेड 2' में अजय देवगन के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगी वाणी कपूर, अभिनेत्री ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed