फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lahore 1947 star Sunny Deol talks about his ott debut said As an actor I feel its nice it will be seen on ott

Sunny Deol: ओटीटी पर धांसू एंट्री की तैयारी में हैं सनी, बोले- फिल्मों से अलग कुछ नया करना चाहता हूं

Mon, 11 Mar 2024 06:28 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 11 Mar 2024 06:28 PM IST
सार


साल 2023 में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। इस फिल्म में वे अमीषा पटेल के साथ दिखाई दिए थे। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं फिल्मों के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम करने के लिए तैयार हूं।'

विज्ञापन
Lahore 1947 star Sunny Deol talks about his ott debut said As an actor I feel its nice it will be seen on ott
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सनी देओल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। साल 2023 की सबसे बड़ी हिट 'गदर 2' की सफलता के बाद अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। सनी राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हाल ही में अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म के अलावा अपने ओटीटी डेब्यू पर भी मीडिया से खुलकर बातें करते नजर आए। 
विज्ञापन


कुछ नया करना चाहता हूं 
साल 2023 में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। इस फिल्म में वे अमीषा पटेल के साथ दिखाई दिए थे। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं फिल्मों के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम करने के लिए तैयार हूं। मुझे वेब सीरीज में काम करने से कोई परेशानी नहीं हैं। अगर मुझे अलग और नया विषय मिले तो मैं जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आपको दिखूंगा।'
विज्ञापन


Oscars 2024: ऑस्कर जीतने में असफल रही 'टू किल ए टाइगर', इस डॉक्यूमेंट्री से हार गईं निशा पाहुजा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्शन फिल्मों से कुछ अलग करने की ख्वाहिश 
सनी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'साल 2025 मेरे लिए एक दिलचस्प साल होने वाला है। इस साल मेरी फिल्में मेरे करियर का दिशा तय करने वाली हैं। मैं चाहता हूं कि नई पीढ़ी के दर्शक भी मेरे काम को देखे और सराहे। मैं अब उन विषयों पर काम करना चाहता हूं जिन पर फिल्में नहीं बन सकती हैं। मैं वैसी वेब सीरीज में काम करना चाहता हूं जो मेरी फिल्मों से अलग हों। मेरा चाहता हूं जब दर्शक मुझे ओटीटी पर देखें तब उन्हें लगे कि मैंने कुछ बढ़िया और नया किया है।'

हॉट बॉसी लुक में दिखीं सोनाक्षी की कातिलाना अदाएं

सनी का वर्क-फ्रंट 
सनी देओल इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में वे अपने पिता धर्मेंद्र और बेटे करण देओल के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे पहली बार शबाना आजमी के साथ भी काम करते दिखाई देंगे। वहीं, सूत्रों की मानें तो सनी देओल फिल्म 'सफर' और 'बॉर्डर' के सीक्वल में भी अपने अभिनय का जलवा बिखरते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed