Laapataa Ladies: ‘लापता लेडीज’ पर आइडिया चोरी के आरोप झूठे, लेखक ने कहा- मेरी कहानी सौ प्रतिशत मौलिक
Laapataa Ladies: किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज’ पर कहानी चोरी के आरोपों का खंडन करते हुए इसके लेखक ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपनी कहानी को 100 प्रतिशत मौलिक बताया।
विस्तार
लेखक ने क्या कहा?
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘लापता लेडीज’ के लेखक ने एक पोस्ट करते हुए इन आरोपों को पूरी तरह से झूठ बताया। उन्होंने कहा, "हमारी कहानी, किरदार और संवाद सौ प्रतिशत मौलिक हैं। साहित्यिक चोरी का कोई भी आरोप पूरी तरह से झूठा है। ये आरोप ना केवल एक लेखक के रूप में मेरे प्रयासों को कमजोर करते हैं, बल्कि पूरी फिल्म निर्माण टीम के प्रयासों को भी कमजोर करते हैं।"
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Paul Schrader: निर्देशक पॉल श्रेडर की बढ़ी मुश्किलें, सहायिका ने लगाया उत्पीड़न करने और समझौते से मुकरने का इल्जाम
10 साल पहले ही कहानी रजिस्टर करा चुके हैं लेखक
उन्होंने आगे कहा, "मैंने सबसे पहले 3 जुलाई, 2014 को स्क्रीनराइटर एसोसिएशन के साथ 'टू ब्राइड्स' टाइटल के साथ पूरी कहानी को रेखांकित करते हुए फिल्म का पूरा सारांश रजिस्टर कराया। इस रजिस्टर्ड साइनोप्सिस में भी एक सीन है, जो स्पष्ट रूप से दूल्हे को गलत दुल्हन को घर लाने और घूंघट के कारण अपनी गलती का एहसास होने पर अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ हैरान और स्तब्ध होने का वर्णन करता है। यहीं से कहानी शुरू होती है। मैंने उस सीन के बारे में भी स्पष्ट रूप से लिखा था, जिसमें चिंतित दूल्हा पुलिस स्टेशन जाता है और पुलिस अधिकारी को अपनी लापता दुल्हन की एकमात्र तस्वीर दिखाता है, लेकिन दुल्हन का चेहरा घूंघट से ढका हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप एक हास्यपूर्ण पल बन गया।" उन्होंने यह भी कहा कि इस स्क्रिप्ट ने 2018 में सिनेस्तान स्टोरीटेलर्स प्रतियोगिता में उपविजेता पुरस्कार जीता है।
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: लोगों को प्राण में विलेन दिखा पर मनोज कुमार को चरित्र कलाकार, ‘क्रांतिवीर’ की तारीफ में ये कहा था
शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ की कहानी
साल 2019 में एक अरबी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ रिलीज हुई। 19 मिनट की फिल्म में मिडिल ईस्ट को दिखाया गया है, जहां एक व्यक्ति की नई दुल्हन किसी दूसरी महिला से बदल जाती है, क्योंकि दोनों महिलाओं ने बुर्का पहना हुआ है। यह शाॅर्ट फिल्म एक सटायर कॉमेडी थी। दावा किया जा रहा है कि यह कहानी भी ‘लापता लेडीज’ की कहानी से काफी मिलती-जुलती है। किरण राव निर्देशित फिल्म में भी दो दुल्हनें इसलिए बदल जाती हैं, क्योंकि उन्होंने घुंघट किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.