फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 smriti irani returns as tulsi virani first promo out now

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: फिर लौट आईं 'तुलसी वीरानी', स्मृति ईरानी के फर्स्ट लुक वाला प्रोमो आया सामने

Tue, 08 Jul 2025 09:36 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 08 Jul 2025 09:36 AM IST
सार

Smriti Irani As Tulsi Virani: स्मृति ईरानी एक बार फिर 25 साल बाद अपने आइकॉनिक किरदार तुलसी के रूप में वापसी करने जा रही हैं। उनके फर्स्ट लुक का प्रोमो भी अब आ चुका है।

विज्ञापन
kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 smriti irani returns as tulsi virani first promo out now
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @starplus

विस्तार

टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे आइकॉनिक बहू तुलसी वीरानी एक बार फिर पर्दे पर लौट आई हैं। जी हां, 25 साल बाद स्मृति ईरानी अपने सबसे चर्चित किरदार में वापसी कर रही हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो और फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन


तुलसी के लुक ने लूट लिया दिल
प्रोमो में जैसे ही स्मृति ईरानी तुलसी वीरानी के अंदाज में एक बार फिर तुलसी को जल चढ़ाते हुए नजर आईं। फैंस काफी खुश हो गए वर्षों बाद उनके उसी अंदाज को देखकर। मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया है उसमें बताया गया है कि 29 जुलाई से शो रात 10:30 बजे आएगा। इसी प्रोमो पर एक यूजर ने लिखा, 'बचपन वापस आ गया।' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'ओजी लौट आए हैं।'
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Aaliyah Kashyap: 6 महीने बाद अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने की दोबारा शादी, पहनी सास की 30 साल पुरानी ड्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपमा से तुलना, फैंस की नई डिमांड
इंटरनेट पर तुलसी की वापसी से एक और दिलचस्प बहस शुरू हो गई है- ‘अनुपमा बनाम तुलसी’। कई यूजर्स का मानना है कि तुलसी की वापसी के बाद अब अनुपमा को बंद कर देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'अब अनुपमा को रिप्लेस कर दो, इस शो को प्राइम टाइम पर लाओ।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अनुपमा का बुरा दौर शुरू हो गया है।'


OTT पर भी दिखाया जाएगा शो
इस बार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। 29 जुलाई से ये शो लाइव होगा। दर्शकों को अब हर हफ्ते टीवी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वो जब चाहें तब इसे देख सकेंगे। मेकर्स की इस नई रणनीति को काफी सराहा जा रहा है।

कुछ चेहरे नहीं होंगे वापसी में शामिल
जहां एक ओर शो में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय और अपरा मेहता जैसे पुराने सितारे वापसी कर रहे हैं, वहीं कुछ कलाकार अब हमारे बीच नहीं हैं। सुधा शिवपुरी (बा), समीर शर्मा, नरेंद्र झा और इंदर कुमार जैसे कलाकारों की कमी इस बार शो में महसूस की जाएगी। हालांकि शो की स्क्रिप्ट को नए कलाकारों और पुराने किरदारों के संतुलन से रचा गया है, जिससे दर्शकों को फिर से वही अनुभव मिल सके जो कभी उन्होंने पहले सीजन में महसूस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed