Kunal Kamra: कलाकारों की लिस्ट से हटाए जाने के बाद बुकमायशो पर फूटा कुणाल का गुस्सा, खुला पत्र लिख कही ये बात
Stand Up Comedian Kunal Kamra Joke Row: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर हाल ही में दावा किया गया कि टिकट बुकिंग साइट 'बुकमायशो' ने कलाकारों की लिस्ट से उनका नाम हटा दिया है। इस पर अब कुणाल ने खुला पत्र लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ‘गद्दार’ वाले बयान से गुस्साई शिवसेना ने हाल ही में दावा किया कि बुकमायशो ने कुणाल कामरा का नाम कलाकारों की सूची और टिकटिंग प्लेटफार्म से हटा दिया है। शिवसेना नेता ने इसके लिए बुकमायशो के सीईओ का धन्यवाद भी जताया। अब इस पर कुणाल कामरा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टिकट बुकिंग साइट के लिए एक खुला पत्र लिखा है।
फैंस से कहा- 'मैं बायकॉट का पक्षधर नहीं'
विवाद के बीच कुणाल कामरा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हर दिन पोस्ट के जरिए अपनी बात कहते हैं। आज सोमवार 07 अप्रैल को उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बुकमायशो के नाम उन्होंने चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अपने फैंस को संबोधित करते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि वे बायकॉट के पक्षधर नहीं हैं और किसी कलाकार का नाम लिस्ट में रखना या नहीं रखना यह बुकमायशो का विशेषाधिकार है। चिट्ठी के साथ कैप्शन लिखा है, 'प्रिय बुकमायशो, मुझे अब भी नहीं मालूम कि मैं आपकी साइट पर हूं या नहीं'। आगे अपने फैंस के लिए लिखा है, 'विनम्रता से कहना चाहूंगा, मैं बायकॉट या किसी निजी बिजनेस की रेटिंग कम करने के पक्ष में नहीं हूं। बुकमायशो को अपने बिजनेस के लिए अपना बेस्ट करने का पूरा अधिकार है'।
Dear @bookmyshow - I still don’t know if I have your platform or no.
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) April 7, 2025
Below is humble view -
To the audiences I’m not a fan of boycotts or down rating a private business…
Book my show is well within their right to do what’s best for their business | pic.twitter.com/TXaB22sfxI
कहा- 'मेरा नाम न हटाओ या फिर मुझे...'
कुणाल कामरा ने खुले खत के जरिए बुकमायशो से अपने दर्शकों का डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही यह याद भी दिलाया है कि बुकमायशो सूचीबद्ध करने के लिए राजस्व का 10 फीसदी हिस्सा लेता है। कुणाल ने लिखा है कि या तो टिकट बुकिंग साइट से उनका नाम हटाया न जाए, या फिर उन सभी कॉन्टेक्ट की डिटेल्स दी जाएं, जो इस प्लेटफॉर्म के जरिए उनके सोलो शो में आए। कुणाल ने लिखा है, 'प्रिय बुकमायशो, मैं समझता हूं कि आपको राज्य के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि मुंबई लाइव मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र है। राज्य के सहयोग के बिना कोल्डप्ले और गन्स एन रोजेजे जैसे प्रतिष्ठित शो संभव नहीं होते'।
Kunal Kamra: कुणाल कामरा फिर मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, जारी हुआ था तीसरा समन
बुकमायशो को याद दिलाया बिजनेस मॉडल
आगे लिखा है, 'मुद्दा यह नहीं है कि आप मुझे अपनी लिस्ट से हटा सकते हैं या नहीं- यह हमारे शो को सूचीबद्ध करने के आपके विशेष अधिकार के बारे में है। कलाकारों को अपनी वेबसाइटों के जरिए से अपने शो सूचीबद्ध करने की अनुमति न देकर, आपने प्रभावी रूप से मुझे उन दर्शकों तक पहुंचने से रोक दिया है, जिनके लिए मैंने 2017 से 2025 तक शो किए हैं। उन्होंने आगे कहा, 'आप शो की लिस्टिंग के लिए राजस्व का 10 प्रतिशत हिस्सा लेते हैं, जो आपका बिजनेस मॉडल है। हालांकि, इससे एक महत्वपूर्ण बात सामने आती है- कोई भी कॉमेडियन चाहे कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो, हम सभी को अपने दर्शकों तक पहुंचने के लिए विज्ञापन पर प्रतिदिन 6,000 से 10,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यह लागत एक अतिरिक्त बोझ है जिसे हमें, कलाकारों के रूप में, उठाना ही पड़ता है'।
Kunal Kamra: 'बुकमायशो ने कलाकारों की सूची से कुणाल कामरा का नाम हटाया', शिवसेना का बड़ा दावा; जताया धन्यवाद
बुकमायशो की प्रतिक्रिया का इंतजार
अपने फैंस और दर्शकों का डेटा मांगते हुए कामरा ने लिखा, 'आप जब तर्क दे सकते हैं कि डेटा सुरक्षा एक चिंता का विषय है, कौन किस डेटा की सुरक्षा करता है और किससे करता है, यह सवाल बहुत व्यापक बातचीत का विषय है। मेरा अनुरोध है कि कृपया आप सुनिश्चित करें कि आप मेरे सिंगल शो से जुटाए गए दर्शकों की कॉन्टेक्ट डिटेल सौंप दें, ताकि मैं अपना जीवन सम्मान के साथ जी सकूं और निष्पक्ष रूप से काम कर सकूं। मेरी गुजारिश है कि मुझे लिस्ट से न हटाएं या फिर मुझे वह डेटा (कॉन्टेक्ट इन्फॉर्मेशन) दें, जो मैंने आपके प्लेटफॉर्म के जरिए अपने दर्शकों हासिल की है'। कुणाल के पोस्ट पर अभी बुकमायशो की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।