{"_id":"67f0f3ca6a40f63db100454e","slug":"bookmyshow-removed-kunal-kamra-s-name-from-the-list-of-artists-shiv-sena-big-claim-expressed-gratitude-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kunal Kamra: 'बुकमायशो ने कलाकारों की सूची से कुणाल कामरा का नाम हटाया', शिवसेना का बड़ा दावा; जताया धन्यवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kunal Kamra: 'बुकमायशो ने कलाकारों की सूची से कुणाल कामरा का नाम हटाया', शिवसेना का बड़ा दावा; जताया धन्यवाद
Sat, 05 Apr 2025 02:41 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:41 PM IST
सार
कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता पर बिना नाम लिए टिप्पणी की थी और एक गाने के माध्यम से गद्दार कहा था। इसे लेकर शिवसेना ने बुकमायशो को पत्र लिखकर कामरा का नाम कलाकारों की सूची और टिकटिंग प्लेटफार्म से हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
कुणाल कामरा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना लगातार हमलावर है। ‘गद्दार’ वाले बयान से गुस्साई शिवसेना ने दावा किया कि बुकमायशो ने कुणाल कामरा का नाम कलाकारों की सूची और टिकटिंग प्लेटफार्म से हटा दिया है। शिवसेना नेता ने इसके लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री प्लेटफार्म के सीईओ का धन्यवाद जताया है।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कनाल ने बुकमायशो के सीईओ आशीष हेमराजानी को लिखे पत्र में कहा कि मैं आपकी टीम को दिए गए निरंतर समर्थन के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। कुणाल कामरा को बिक्री और प्रमोशन सूची और बुकमायशो सर्च हिस्ट्री से भी बाहर निकालने के लिए धन्यवाद। शांति बनाए रखने और हमारी भावनाओं का सम्मान करने में आपका विश्वास महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबईकर हर तरह की कला से प्यार करते हैं और उसमें विश्वास करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत एजेंडे में नहीं।
ये भी पढ़ें: कुणाल कामरा फिर मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, जारी हुआ था तीसरा समन
विज्ञापन
कनाल ने कहा कि आपका व्यक्तिगत जुड़ाव और आपकी टीम का मार्गदर्शन समाधान तक पहुंचने में अमूल्य था। हम बुकमायशो के मूल्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। आपका दृष्टिकोण और नेतृत्व वास्तव में प्रेरणादायक है। हमें अपनी टीम देने और इसे जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने के लिए धन्यवाद। हालांकि इस मामले में बुकमायशो ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: ‘मेरा पिया घर आया’ से लेकर ‘गद्दार नजर वो आए’ तक, इन बयानों ने स्टैंडअप कॉमेडियन की डुबोई लुटिया; पढ़ें लिस्ट
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता पर बिना नाम लिए टिप्पणी की थी और एक गाने के माध्यम से गद्दार कहा था। यह बात शिवसेना को समर्थकों को पसंद नहीं आई। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। कामरा के खिलाफ मुंबई एकनाथ और शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे के अन्य पुलिस थानों में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। मुंबई पुलिस ने कामरा को तीन नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा था, लेकिन वे किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन