Kunal Kamra Row: दर्शकों की डिटेल मांगने पर बुकमायशो ने दी ऐसी सफाई कुणाल कामरा रह गए हैरान, जानिए क्या कहा?
Kunal Kamra And Bookmyshow: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर हाल ही में दावा किया गया कि टिकट बुकिंग साइट बुकमायशो ने कलाकारों की लिस्ट से उनका नाम हटा दिया है। इस पर अब कुणाल ने खुला पत्र लिखा है, जिस पर बुकमायशो की प्रतिक्रिया आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का नाम टिकट बुकिंग साइट बुकमायशो ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया। इसके बाद कुणाल कामरा ने बुकमायशो से अपने दर्शकों की कॉन्टेक्ट डिटेल की मांग कर डाली। स्टैंडअप कॉमेडियन ने टिकट बुकिंग साइट के नाम खुला पत्र लिखा। इस पर अब प्रतिक्रिया आई है। कुणाल कामरा के ओपन लेटर के बाद बुकमायशो ने क्या कहा है? जानते हैं...
कहा- 'हमारे बारे में गलत तथ्य पेश किए गए'
बुकमायशो ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'आधिकारिक बयान'। इसमें कहा गया है, 'बुकमायशो टिकटों की बिक्री को सुविधाजनक बनाने के लिए एक प्लेटफॉर्म है। यह तटस्थता के साथ और भारत के कानूनों का पालन करते हुए बिजनेस करता है। हमारी भूमिका के बारे में तथ्यों को सार्वजनिक डोमेन में गलत तरीके से पेश किया गया है। हमारा रोल लाइव शो की टिकट बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करना है और यह आयोजक या वेन्यू का फैसला है कि वे अपने शो को सूचीबद्ध करें या हटाएं'।
'हम किसी को नहीं रोकते'
आगे लिखा है, 'हर परफॉर्मेंस का कंटेंट पूरी तरह से कलाकार या आयोजक (जैसा भी मामला हो) पर है। इसमें हमारे विचारों का कोई निर्णय नहीं है। हम अपनी टिकटिंग सेवा देने के लिए सभी वेन्यू और प्रमोटरों के साथ पारस्परिक रूप से सहमत विज्ञापनों पर काम करते हैं, जैसा कि किसी भी व्यवसाय के मामले में होता है। अगर कोई भी कलाकार चाहे तो हम उसे अपनी वेबसाइट पर अपना शो बेचने से नहीं रोकते हैं'।
👀👀👀 https://t.co/AbNTsctRjM pic.twitter.com/10vjx0DtGE
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) April 7, 2025
कुणाल कामरा रह गए हैरान
बुकमायशो के इस पोस्ट को कुणाल कामरा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। उन्होंने हैरानी जताई है। बिना कुछ लिखे उन्होंने ऐसे इमोजी पोस्ट किए हैं। कुणाल कामरा के इस पोस्ट पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स कुणाल के पक्ष में बोल रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके सारे शो कैंसिल हो जाने चाहिए'। वहीं, कुछ यूजर्स ग्रोक (@grok) से पूछ रहे हैं कि बुकमायशो ने आधिकारिक बयान क्यों जारी किया है?