फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kumkum Bhagya Actress Mugdha Chaphekar And Her Husband Ravish Desai Part Ways After Nine Years Of Marriage

Kumkum Bhagya: पति से अलग हुई ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आई अभिनेत्री, शादी के नौ साल बाद जुदा हुईं राहें

Sat, 05 Apr 2025 04:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 05 Apr 2025 04:36 PM IST
सार

Mugdha Chaphekar-Ravish Desai: टेलीविजन अभिनेत्री मुग्धा चापेकर की शादी 9 साल के बाद अब खत्म हो गई है। वो पिछले एक साल से अपने पति रवीश देसाई से अलग रह रही हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति और अभिनेता रवीश देसाई ने दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Kumkum Bhagya Actress Mugdha Chaphekar And Her Husband Ravish Desai Part Ways After Nine Years Of Marriage
मुग्धा चापेकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mugdha.chaphekar

विस्तार

मशहूर टीवी धारावाहिक कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री मुग्धा चापेकर और उनके पति रवीश देसाई की राहें अब पूरी तरह से अलग हो चुकी हैं। कपल को लेकर पिछले कुछ वक्त से तमाम तरह की चर्चाएं सामने आ रही थीं। अब ये साफ हो गया है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं। इसकी जानकारी खुद रवीश देसाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। 

विज्ञापन

रवीश ने साझा की पोस्ट
मुग्धा के पति और अभिनेता रवीश देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें इसके बारे में जानकारी दी है। रवीश ने अपनी पोस्ट में लिखा, “काफी सोच विचार के बाद मैंने और मुग्धा ने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। अब एक साल से अधिक हो गया है। हमने प्यार, दोस्ती और सम्मान के साथ एक खूबसूरत यात्रा की है, जो हमारी सारी जिंदगी जारी रहेगी।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RAVISH DESAI (@iamravish_desai)


 

मीडिया और फैंस से की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील
अपनी पोस्ट में रवीश ने आगे फैंस और मीडिया से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से सहायक बनने और हमारी प्राइवेसी को बनाए रखने की विनती करते हैं। इसकी हमें आवश्यकता है। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

यह खबर भी पढ़ें: Ground Zero Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर, इमरान हाशमी की फिल्म का नया पोस्टर भी जारी

2016 में हुई थी दोनों की शादी
मुग्धा और रवीश 2014 में आए धारावाहिक ‘सतरंगी ससुराल’ के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दिसंबर 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के लगभग नौ साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: The White Lotus 3: सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, कास्ट-क्रू से जुड़ा है मामला

कुमकुम भाग्य से मिली मुग्धा को पहचान
मुग्धा चापेकर को धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में प्राची मेहरा कोहली के किरदार से पहचान मिली। जबकि रवीश देसाई ‘मेड इन हीवन सीजन 2’ और ‘स्कूप’ समेत कई वेब सीरीज और कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रवीश अंतिम बार अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed