फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kuberaa Trailer Out: Rashmika Mandanna Dhanush Nagarjuna Akkineni Movie release date

Kuberaa Trailer: 'कुबेर' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशंस के साथ पावर और सत्ता की दिलचस्प कहानी

Mon, 16 Jun 2025 12:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jun 2025 12:50 AM IST
सार

Kuberaa Movie Trailer: रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कुबेर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Kuberaa Trailer Out: Rashmika Mandanna Dhanush Nagarjuna Akkineni Movie release date
कुबेर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'कुबेर' इस महीने रिलीज होने जा रही है। उससे पहले रविवार 15 जून को फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। ट्रेलर को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया है। जैसा कि फिल्म का टाइटल है, कहानी भी 'कुबेर' के खजाने पर कब्जे की है। सत्ता और पैसे की है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'कुबेर'?
फिल्म 'कुबेर' 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले रविवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। शेखर कम्मुला निर्देशित फिल्म में रश्मिका मंदाना और धनुष लीड रोल में हैं। इसके अलावा नागार्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में वे एक रईस शख्स की भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर में उन्हें सिगरेट के छल्ले भी बनाते देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा, पावर और सत्ता की कहानी
फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में आवाज आती है, 'करोड़ों करोड़ो करोड़ों कितना होता है सर?' इसके साथ धनुष की झलक है। कुछ व्यवसाइयों की मीटिंग चल रही है। आवाज आती है, ऑइल कोई मामूली चीज नहीं है, कुबेर का ऐसा खजाना है, जिसमें पूरी सरकार हिलाने की पावर है। आवाज आती है, 'मुझे यह चाहिए सिदप्पा जी'। अगले दृश्य में नागार्जुन नजर आते हैं और संवाद हैं 'इस देश में पैसा और पावर ही चलता है, नियम कानून नहीं यही सच है'।

Actresses: इन अभिनेत्रियों ने तलाक के बाद नहीं बसाया घर, सिंगल लाइफ जी रही हैं करिश्मा कपूर से लेकर मनीषा तक

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और धनुष की केमिस्ट्री गजब
फिल्म में नागार्जुन दीपक की भूमिका में हैं। ट्रेलर में धनुष और रश्मिका मंदाना के बीच केमिस्ट्री काफी अच्छी दिखाई गई है। धनुष एक भिखारी के रोल में नजर आ रहे हैं। फिलम के ट्रेलर में इमोशंस भी हैं और सस्पेंस भी। साथ ही एक्शन का भी डोज है। ट्रेलर काफी दिलचस्प है। देखना होगा फिल्म दर्शकों पर क्या जादू करती है। ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed