फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kritika Malik Being talks about being called the other women says it does hurt me I am also a human being

Kritika Malik: 'दूसरी औरत' के टैग से है कृतिका मलिक को दिक्कत, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, मुझे भी दुख होता है

Sun, 04 Aug 2024 05:55 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 04 Aug 2024 05:55 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' के दौरान कृतिका पर कई इल्जाम लगे। जब 'बिग बॉस' के घर में मीडिया वाले पहुंचे थे तब कृतिका को कई कठिन सवाल के जवाब देने पड़े थे। कृतिका को उस दौरान डायन, दूसरी औरत और घर तोड़ने वाली जैसे टैग मिले।

विज्ञापन
Kritika Malik Being talks about being called the other women says it does hurt me I am also a human being
कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9

विस्तार


विज्ञापन
'बिग बॉस ओटीटी 3' से अगर किसी एक प्रतियोगी को सबसे ज्यादा सुर्खियां मिली है तो वे यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं। कृतिका मलिक इस शो में अपने पति और उनकी पहली पत्नी पायल संग भाग लेने पहुंची थी। का सफर फिनाले के दिन खत्म हो गया। कृतिका शो की टॉप पांच फाइनलिस्ट में से एक थीं। शो से निकलने के बाद कृतिका एक इंटरव्यू के दौरान अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। 

'दूसरी औरत' के टैग से है दिक्कत 
'बिग बॉस ओटीटी 3' के दौरान कृतिका पर कई इल्जाम लगे। जब 'बिग बॉस' के घर में मीडिया वाले पहुंचे थे तब कृतिका को कई कठिन सवाल के जवाब देने पड़े थे। कृतिका को उस दौरान डायन, दूसरी औरत और घर तोड़ने वाली जैसे टैग मिले। उन सभी टैग के बारे में बातें करते हुए कृतिका कहती हैं, 'मुझे इन सभी नामों से बुलाया जाता है। इससे मुझे दुख होता है। यही वजह है कि वह शो में रो भी पड़ी थी। मैं भी एक इंसान हूं'। 
विज्ञापन


'धूम 3' की शूटिंग के दौरान भोजपुरी में डायलॉग बोलने लगे थे आमिर
विज्ञापन
विज्ञापन


रोना ही एकमात्र विल्कप है 
कृतिका अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, उस दिन जब 'बिग बॉस' के घर में मीडिया आई तो उनके जाने के बाद में मैं टूट गई थी। आपको उस घर में खुद को अभिव्यक्त करने का मौका नहीं मिलता इसलिए रोना ही एकमात्र विकल्प था। मैंने जानबुझ कर कुछ भी नहीं किया था। मैं या पायल या अरमान दो शादी को बढ़ावा नहीं देते हैं'। 

Amar Ujala Samvad: 'हम युवाओं को सिर्फ ज्ञान देंगे तो वे दिलचस्पी नहीं लेंगे', अमर उजाला संवाद में बोले जॉन

कृतिका पर स्क्रिप्टेड कहानी बताने का आरोप 
 कृतिका मलिक पर यह भी आरोप लगे थे कि वे 'बिग बॉस' के घर में मनगढ़ंत कहानी सुना रही थीं। इस बात पर कृतिका कहती हैं, 'हमारी सच्चाई हम जानते हैं। केवल वह व्यक्ति जो किसी चीज से गुजरता है वह जानता है कि कैसा महसूस होता है। हमने कभी अपनी कोई स्क्रिप्ट में नहीं लिखी। हम तीनों एक समय पर बहुत दुखी थे। हमने अलग होने की कोशिश भी की, लेकिन हम आज साथ हैं और खुश है यही हमारी सच्चाई है'।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed