फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon describes shahrukh khan as cool said he made you laugh in any situation

Kriti Sanon: कृति सेनन ने बांधे शाहरुख खान के तारीफों के पुल, किंग खान को बताया ‘कूल’

Sun, 25 Aug 2024 11:29 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 25 Aug 2024 11:29 PM IST
सार

अभिनेत्री कृति सेनन ने बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की प्रशंसा की और उन्हें कूल बताया। आइए जानते हैं उन्होंने अपने अनुभव से और क्या साझा किया?

विज्ञापन
Kriti Sanon describes shahrukh khan as cool said he made you laugh in any situation
कृति सेनन और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शाहरुख खान की प्रशंसा की। बता दें कि अभिनेत्री शाहरुख के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह शाहरुख खान को कूल मानती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पॉडकास्ट में रैपर बादशाह और क्रिकेटर केएल राहुल भी शामिल थे।
विज्ञापन


 

Kriti Sanon describes shahrukh khan as cool said he made you laugh in any situation
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
किंग खान को बताया ‘कूल’
पॉडकास्ट में कृति ने शाहरुख खान को सहज रूप से स्टाइलिश और चार्मिंग बताया। कृति ने कहा कि वह कूल होने के बारे में निश्चित नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शाहरुख खान कूल हैं।' इस दौरान कृति ने शाहरुख खान के आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता की प्रशंसा की। अभिनेत्री ने उनकी आकर्षकता, विभिन्न परिस्थितियों में अनुकूल होना और यहां तक कि खुद पर हंसने की क्षमता पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'वह गंभीर बातचीत में भी आपको हंसा सकते हैं।'
वरुण-जान्हवी को साथ देखकर फैंस बोले- क्या 'बवाल 2' आने वाली है?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon describes shahrukh khan as cool said he made you laugh in any situation
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉडकास्ट के होस्ट निखिल ने भी शाहरुख खान की प्रशंसा की, उन्होंने साझा किया कि कैसे अभिनेता दूसरों को नाराज किए बिना बातचीत में विनम्रता और अन्य चीजों को कुशलता से संतुलित करते हैं। कृति सेनन ने शाहरुख खान की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करते हुए इस बात पर सहमति जताई। निखिल ने यह भी बताया कि मुंबई आने के दौरान वह अक्सर खान के साथ घंटों बातचीत करते हैं और उनसे मिलने वाली सलाह को महत्व देते हैं। 

 
विज्ञापन

Kriti Sanon describes shahrukh khan as cool said he made you laugh in any situation
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और तब्बू और करीना कपूर खान के साथ 'क्रू' में देखा गया। वहीं, अभिनेत्री के आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘हाउसफुल 5’ और 'नो एंट्री' के सीक्वल में नजर आएंगी।
हनी सिंह की रुमर्ड गर्लफ्रेंड हीरा सोहल के बयान ने बढ़ाया बज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed