फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kranti Redkar wife of former NCB director Sameer Wankhede received death threats seeks Eknath Shinde for help

Kranti Redkar: समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को मिली जान से मारने की धमकी, पोस्ट कर किया बड़ा खुलासा

Fri, 08 Mar 2024 10:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 08 Mar 2024 10:46 PM IST
सार

मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी और अश्लील संदेश मिले। क्रांति ने पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Kranti Redkar wife of former NCB director Sameer Wankhede received death threats seeks Eknath Shinde for help
समीर वानखेड़े, क्रांति रेडकर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी और अश्लील संदेश मिले। क्रांति को पाकिस्तानी नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी हो कि क्रांति एक मराठी फिल्म अभिनेत्री भी हैं। 

विज्ञापन

क्रांति रेडकर को मिली धमकी

क्रांति रेडकर ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एक्स पर पोस्ट कर जान से मारने की धमकी मिलने का खुलासा किया है। पोस्ट में मराठी अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पिछले एक साल से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। रेडकर ने कहा, 'मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर विभिन्न पाकिस्तानी नंबरों और ब्रिटेन के एक नंबर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।'

विज्ञापन


Kalki 2898 AD: महाशिवरात्रि पर 'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर जारी, प्रभास के किरदार के नाम का भी हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सीएम से लगाई मदद की गुहार

रेडकर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'बस इसे आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं। यह पिछले एक साल से हो रहा है। पुलिस को नियमित रूप से सूचित किया गया है।' अपनी पोस्ट में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस और मुंबई पुलिस को भी टैग किया। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने उन नंबरों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जिससे से उन्हें जान से मारने की धमकियां और अश्लील मैसेज मिले।


Amar Singh Chamkila EXCLUSIVE: अमरजोत व चमकीला के बेटे से मिले भावुक इम्तियाज, डुगरी से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

क्रांति रेडकर का करियर

जोन-11 के पुलिस उपायुक्त आनंद भोईट ने मामले में कहा, 'हमें एक आवेदन मिला है। हम इसकी जांच करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई करेंगे।' क्रांति रेडकर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2000 में 'सून असावी आशी' से की। उन्होंने 2015 में 'रोमांटिक काकन' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed