फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Koffee With Karan Controversies Hardik Pandya Salman To Deepika Padukone 5 Most Controversial Moments

काॅफी विद करण: क्यों खत्म होने जा रहा चर्चित शो? हार्दिक से दीपिका-सलमान तक हुए शामिल; इन बयानों से मचा बवाल

Thu, 01 Oct 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 01 Oct 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
सार
Koffee With Karan 9: करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ जल्द रिलीज होने जा रहा है। नए सीजन से पहले यहां जानें पिछले सभी सीजन के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल किस्सों के बारे में।
loader
Koffee With Karan Controversies Hardik Pandya Salman To Deepika Padukone 5 Most Controversial Moments
कॉफी विद करण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ हमेशा से बॉलीवुड सितारों की दिलचस्प बातों और खुलासों के लिए जाना जाता रहा है। शो के कई एपिसोड में सितारों ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर किए, लेकिन कुछ बातचीत ऐसी भी रही, जो बाद में बड़े विवादों में बदल गईं।

कभी किसी स्टार के बयान से सोशल मीडिया पर बवाल हुआ, तो कभी बात इतनी बढ़ गई कि कानूनी कार्रवाई तक की नौबत आ गई। आइए जानते हैं ‘कॉफी विद करण’ के कुछ ऐसे ही चर्चित विवादों के बारे में। साथ ही जानिए कि क्यों नौंवे सीजन के बाद करण ने इसे खत्म करने का फैसला किया है।

‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद
‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का विवाद
जनवरी 2019 में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ‘कॉफी विद करण’ के छठे सीजन में पहुंचे थे। शो के दौरान महिलाओं को लेकर हार्दिक पांड्या की कुछ टिप्पणियों पर काफी विवाद हुआ। इसके बाद पांड्या ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी और कहा कि वह शो के माहौल में बह गए थे।

मामला इतना बढ़ गया कि BCCI ने जांच पूरी होने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया गया। बाद में दोनों का निलंबन हटा दिया गया।

विवाद के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल वाला एपिसोड डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया था। स्टार वर्ल्ड इंडिया ने भी इससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटा दिया था।

‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद
‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत ने करण जौहर पर दिया था बड़ा बयान
साल 2017 में कंगना रनौत ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के सामने ही उन्हें ‘मूवी माफिया’ और ‘नेपोटिज्म का ध्वजवाहक’ कह दिया था।

कंगना के इस बयान के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा बॉलीवुड में काफी चर्चा में आया। शो के दौरान करण ने इस बात को हंसकर टाल दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने एक कार्यक्रम में कंगना के बयान पर रिएक्ट किया था।

करण ने कंगना पर ‘विक्टिम कार्ड’ और ‘वुमन कार्ड’ खेलने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कंगना को फिल्म इंडस्ट्री इतनी खराब लगती है, तो उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए।

‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद
‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण के बयान पर बवाल
अक्टूबर 2023 में ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन की शुरुआत रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के साथ हुई थी। शो में दोनों ने अपनी शादी और रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए थे।

रणवीर ने बताया था कि उन्होंने साल 2015 में दीपिका को प्रपोज किया था और दोनों ने गुपचुप सगाई भी कर ली थी। शो में पहली बार उनकी शादी का वीडियो भी दिखाया गया था।

हालांकि, इस एपिसोड में दीपिका के डेटिंग को लेकर दिए गए बयान ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने बताया था कि रणवीर के साथ रिश्ते की शुरुआत में दोनों के बीच कोई आधिकारिक कमिटमेंट नहीं था। उस दौरान वह दूसरे लोगों से भी मिल रही थीं और डेट कर रही थीं। हालांकि, उन्हें यह पता था कि आखिर में उन्हें रणवीर के पास ही वापस जाना है।

दीपिका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स ने उनके पुराने बयानों को सामने रखकर सवाल उठाए। वहीं, शो में रणवीर के रिएक्शन और एक्सप्रेशन्स भी सोशल मीडिया पर मीम्स का हिस्सा बन गए थे।

‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद
‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का ‘मैं वर्जिन हूं’ वाला बयान
सलमान खान का ‘कॉफी विद करण’ में दिया गया ‘मैं वर्जिन हूं’ वाला बयान भी शो के सबसे चर्चित पलों में शामिल रहा है। उन्होंने पहली बार यह बात 2013 में शो के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में कही थी।

करण जौहर ने सलमान से उनकी रिलेशनशिप और निजी जिंदगी को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में सलमान ने कहा था कि वह वर्जिन हैं और उन्होंने खुद को अपनी होने वाली पत्नी के लिए बचाकर रखा है।

करीब तीन साल बाद यह बयान एक बार फिर चर्चा में आया। साल 2016 में शो के पांचवें सीजन के 100वें एपिसोड में सलमान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे थे।

इस दौरान करण ने उनसे दोबारा यही सवाल पूछा। सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ नहीं बदला है और वह अब भी वर्जिन हैं।

‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद
‘कॉफी विद करण’ के 5 बड़े विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर पर दीपिका का भद्दा कमेंट
साल 2010 में ‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीजन में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर साथ पहुंची थीं। शो के रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि रणबीर कपूर को किस चीज का विज्ञापन करना चाहिए।

इस पर दीपिका ने मजाकिया अंदाज में ‘कंडोम ब्रांड’ का नाम लिया। इसके बाद करण ने पूछा कि वह रणबीर को क्या गिफ्ट देना चाहेंगी। दीपिका ने जवाब दिया कि वह उन्हें ‘कंडोम का एक पैकेट’ देना चाहेंगी।

उस समय दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हो चुका था। उनके इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कमेंट से रणबीर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी नाराज हुए थे।

ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण 9: करण जौहर ने की नौंवे सीजन की घोषणा, भावुक होकर बोले- ‘यह आखिरी बार’; जानें कब शुरू होगा शो

करण जौहर
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला
क्याें खत्म हो रहा है 'कॉफी विद करण'?
करण जौहर ने हाल ही में शो के नौंवे सीजन की अनाउंसमेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा- 
'कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें आप खत्म करने का प्लान नहीं करते, लेकिन आपको अपने अंदर गहराई से यह अहसास हो जाता है कि अब इन्हें अलविदा कहने का सही समय आ गया है।'
  • बता दें कि करण ने 'कॉफी विद करण' को बंद करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि वह अब अपना पूरा ध्यान फिल्मों के निर्देशन और कहानियां सुनाने पर लगाना चाहते हैं।
  • हाल ही में वैरायटी को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया कि चैट शो होस्ट करना उनके लिए बेहद शानदार रहा, लेकिन अब उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं।
  • वह वापस उसी काम पर लौटना चाहते हैं जिससे उन्होंने शुरुआत की थी, यानी फिल्में बनाना।
  • यह शो साल 2004 में शुरू हुआ था। 22 साल के इस सफर में 8 सफल सीजन और 161 एपिसोड्स पूरे करने के बाद करण इसे एक आखिरी सीजन के साथ सम्मानजनक विदाई देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed