फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Know about bianca censori who viral for bold look in grammy award

Bianca Censori: आखिर कौन है यह मॉडल, जिसने ग्रैमी अवार्ड में बोल्ड लुक से मचाया बवाल

Mon, 03 Feb 2025 05:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 03 Feb 2025 05:14 PM IST
सार

Bianca Censori: ग्रैमी अवार्ड्स में अपने आउटफिट को लेकर सनसनी मचाने वाली बियांका सेंसरी के चर्चे पूरी दुनिया में होने लगे हैं, इनके बारे में जानने को लोग उत्सुक हैं। आइए जानते हैं कौन है यह बियांका सेंसरी।

विज्ञापन
Know about bianca censori who viral for bold look in grammy award
बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट - फोटो : एक्स
loader

विस्तार

हाल ही में ग्रैमी अवार्ड्स में अपने बोल्ड ड्रेस को लेकर चर्चा में आने वाली बियांका सेंसरी ने पूरी मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, इनके कपड़ों के लिए इन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं यह बियांका सेंसरी।

विज्ञापन


कौन हैं ग्रैमी अवार्ड्स की वायरल बोल्ड वुमेन?

वायरल वुमेन बियांका सेंसरी अस्ट्रेलिया के मेलबर्न की रहने वाली हैं, वहीं उनका जन्म भी हुआ। इन्होंने मेलबर्न विश्वविद्यालय से वास्तुकला में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है। बियांका एक इंटरव्यू में बताती हैं  बचपन से ही वह रचनात्मक और कलात्मक रही हैं। कान्ये वेस्ट के साथ आने के पहले इनका करियर वास्तुकला में सफलताओं से भरा था, कई कंपनियों के साथ भी ये काम कर चुकी हैं। इसके बाद यीजी में बियांका ने कान्ये के फैशन और डिजाइन वाली कंपनी में काम किया और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Know about bianca censori who viral for bold look in grammy award
बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @biancacensorigram

बियांका और कान्ये के हमसफर की कहानी

किम कार्दशिन से तलाक के बाद बियांका सेंसरी ने 2024 में गुप्त रूप से कान्ये वेस्ट, जिन्हें अब ‘ये’ नाम से जाना जाता है से शादी कर ली थी। बताया जाता है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि ये दोनों पति-पत्नी है। कान्ये वेस्ट एक रैपर गायक है, जिन्हें इस साल के ग्रैमी पुरस्कार में इनके ‘कार्निवल’ गीत को सर्वश्रेष्ठ रैपर गीत के रूप में नामांकित किया गया था।

Know about bianca censori who viral for bold look in grammy award
बियांका सेंसरी - फोटो : एक्स

आखिर क्या है पूरा मामला?

लॉस एंजेलिस में बीते 2 फरवरी को 67वें ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन किया गया था। रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी मॉडल बियांका सेंसरी बिन बुलाए पांच लोगों से पहुंच जाती हैं। हद तो तब हो जाती है जब बियांका सेंसरी रेड कॉर्पेट पर पारदर्शी आउटफिट पहनकर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी, इससे पहले बियांका एक काले फर वाले कोट में पहुंचती हैं, जिसे वहां पहुंचकर उतार देती हैं। इस ड्रेस के कारण इन्हें कार्यक्रम से बाहर कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed