फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kkusum fame Nausheen Ali Sardar Reveals Indian Matchmaking Sima Taparia Rejected Her Request Due To Religion

Nausheen Ali: 'क्योंकि तुम मुस्लिम हो', नौशीन का खुलासा, धर्म के कारण मैचमेकर सीमा ने नहीं कराया था रिश्ता

Fri, 22 Aug 2025 12:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Aug 2025 12:11 AM IST
सार

Nausheen Ali Sardar: टीवी शो 'कुसुम' में लीड रोल अदा कर अभिनेत्री नौशीन अली सरदार ने घर-घर में पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नौशीन के मुताबिक मैचमेकर सीमा तपारिया ने धर्म के चलते उनका रिश्ता कराने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Kkusum fame Nausheen Ali Sardar Reveals Indian Matchmaking Sima Taparia Rejected Her Request Due To Religion
अभिनेत्री नौशीन अली सरदार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सीरियल 'कुसुम' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नौशीन अली सरदार ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री का कहना है कि मैचमेकर सीमा तपारिया ने कुछ वर्ष पहले कथित तौर पर उनकी धार्मिक पहचान के कारण उनका रिश्ता कराने का अनुरोध रिजेक्ट कर दिया था। मशहूर मैचमेकर सीमा तपारिया ने नौशीन की मैचमेकिंग रिक्वेस्ट को यह कहकर ठुकरा दिया कि वे एक धर्म विशेष से ताल्लुक रखती हैं।

विज्ञापन

धार्मिक पहचान के चलते खारिज कर दी गई रिक्वेस्ट
मुंबई की मैरिज कंसल्टेंट मशहूर मैचमेकर सीमा हिट नेटफ्लिक्स रियलिटी सीरीज 'इंडियन मैचमेकिंग' का चेहरा हैं। वे दुनियाभर के लोगों की अरेंज मैरिज कराने के लिए मार्गदर्शन करती हैं। शादी की रिक्वेस्ट लेकर नौशीन भी उनके पास पहुंचीं, मगर उनके हाथ निराशा लगी। यहां तक की उनकी रिक्वेस्ट ही रिजेक्ट कर दी गई। हाल ही में एक इंटरव्यू में नौशीन ने खुलासा किया कि इंडियन मैचमेकिंग फेम सीमा तपारिया ने उन्हें इसलिए रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि वे मुस्लिम हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने कहा कि मैं किसी कैथोलिक, सिख या पंजाबी से शादी करना चाहती हूं। यही मेरी पसंद है। उन्होंने कहा, 'नहीं, हम तुम्हारे लिए कोई नहीं ढूंढ सकते, क्योंकि तुम मुस्लिम हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के दौरान बहन ने किया था संपर्क
नौशीन ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा, 'दरअसल, मेरी बहन ने उनसे कॉन्टेक्ट किया, क्योंकि उनका शो हिट रहा था। मुझे लगता है कि यह कोविड के दौरान की बात है। मेरी बहन ने मुझसे कहा, 'तुम जिस तरह से जीवनसाथी ढूंढ़ रही हो, वह ठीक नहीं है। कम से कम हम तुम्हारी मदद तो करें। तो मैंने कहा, 'ठीक है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अगर मुझे कोई पसंद आया, तो मैं शादी कर लूंगी। बहन ने फिर यह शो देखा तो कहा, 'चलो अब उनसे बात करते हैं'।

विज्ञापन

सिंगल हैं नौशीन अली
नौशीन ने आगे कहा, 'मेरी समस्या यह है कि मैं मुस्लिम पैदा हुई हूं, लेकिन मैं इस्लाम को नहीं मानती। तो मेरे लिए सही जीवनसाथी कौन है'? जब वहां लड़की ने मुझसे पूछा, मैंने कहा कि मैं किसी कैथोलिक, सिख, या पंजाबी से शादी करना चाहती हूं। यही मेरी पसंद हैं। मुझे जवाब मिला, 'नहीं, हम तुम्हारे लिए नहीं ढूंढ सकते, क्योंकि तुम मुस्लिम हो'। बता दें कि नौशीन की उम्र 43 वर्ष है। वे सिंगल हैं। साल 2019 में ऐसी खबरें आई थीं कि वे अमेरिका के एक बिजनेसमैन अलेक्जेंडर नाथन को डेट कर रही हैं। इस बारे में नौशीन का कहना है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed