फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kill Producer Guneet Monga said films with American distributors should be submitted for Oscars

Guneet Monga: ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्मों पर बोलीं गुनीत मोंगा, कहा- ऐसी फिल्म भेजी जानी चाहिए, जिसका..

Sat, 28 Sep 2024 04:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:30 PM IST
सार

इस साल ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से लापता लेडीज को आधिकारिक रूप से चुना गया है। इस बीच ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकीं गुनीत मोंगा ने ऑस्कर के लिए भेजे जानी वाली भारतीय फिल्मों को लेकर एक खास सलाह दी है। 

विज्ञापन
Kill Producer Guneet Monga said films with American distributors should be submitted for Oscars
गुनीत मोंगा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

किरण राव निर्देशित 'लापता लेडीज' को इस साल ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टी के रूप में चुना गया है। इसके बाद से ही इस पर लगातार चर्चा हो रही है। हाल में रिलीज हुई फिल्म किल की निर्माता गुनीत मोंगा ने भी इस विषय पर अपनी राय जाहिर की है। उन्हें 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' और 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' नामक डॉक्यूमेंट्री के लिए जाना जाता है। 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' के लिए वह ऑस्कर पुरस्कार जीत भी चुकी हैं। गुनीत ने ऑस्कर में भेजे जाने के लिए अमेरिकी वितरण वाली फिल्म को चुनने की आवश्यकता जाहिर की है। 

विज्ञापन


ऐसी फिल्म भेजनी होगी जिसका अमेरिकी वितरण हो- गुनीत मोंगा 
शॉर्ट में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली अकादमी पुरस्कार विजेता निर्माता गुनीत मोंगा ने ऑस्कर के लिए विचार के लिए अमेरिकी वितरण वाली फिल्मों को चुनने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "यहां की समिति लगातार महसूस करती है कि हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म भेजनी चाहिए, जैसे कि वे पुरस्कार दे रहे हों। लेकिन आपको ऐसी फिल्म भेजनी होगी जिसका अमेरिकी वितरण हो, बस। यह एक अमेरिकी पुरस्कार है।"
विज्ञापन

Katrina Kaif: बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के संग रहना पसंद करती हैं कैटरीना, बोलीं- इससे शांति मिलती है
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात के लिए जताई चिंता
हाल में ही मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान गुनीत मोंगा ने ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भेजी जाने वाली फिल्मों के लिए एक अमेरिकी वितरक होने के महत्व पर जोर दिया। उन्होने कहा कि ऑस्कर के लिए किसी फिल्म का चयन करने से पहले भारत को फिल्म का एक मजबूत अमेरिकी वितरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को स्वतंत्र रूप से करना भी संभव है, लेकिन इसके लिए प्रचार और अन्य संसाधनों पर पर्याप्त खर्च करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान उन्होंने साल 2001 में लगान के बाद से किसी भी भारतीय फिल्म को ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में नामांकन नहीं मिलने पर चिंता भी जताया है। 
Alia Bhatt Movies: 'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'राजी' तक, ये हैं आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
आमिर खान ने किया है फिल्म का सह-निर्माण 
बता दें कि इस साल एक मार्च को रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म को किरण राव ने निर्देशित करने के साथ-साथ आमिर खान के साथ फिल्म का सह-निर्माण भी किया है। फिल्म में नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, रवि किशन आदि कलाकार नजर आए हैं। फिल्म दो युवा नवविवाहित दुल्हनों की कहानी दिखाती है, जो ट्रेन में यात्रा के दौरान बदल जाती हैं। 
KKK14: बतौर विलेन टीवी शोज में छाए रहे करण वीर मेहरा, खतरों के खिलाड़ी 14 की ट्रॉफी कर पाएंगे अपने नाम?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed