'खतरों के खिलाड़ी 14' को उसका विजेता मिल गया है और यह कोई और नहीं अभिनेता करण वीर मेहरा हैं। करण वीर ने कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को मात देकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो की ट्रॉफी जीतने के साथ ही करण वीर ब्रैंड न्यू क्रेटा भी अपने घर ले गए। साथ ही उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 20 लाख रुपये मिले। आइए जानते हैं कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता करणवीर मेहरा कौन हैं?
2 of 4
करण वीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
करण वीर मेहरा दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और उनका जन्म भी यही हुआ है। इसके बाद अभिनेता ने अपनी पढ़ाई मसूरी के बोर्डिंग स्कूल में पूरी की थी। जैसे ही पढ़ाई खत्म हुई करणवीर वापस दिल्ली आ गए थे। इसके बाद करण वीर ने 24 जनवरी 2021 को निधि सेठ के साथ शादी की थी।
3 of 4
करण वीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
करण वीर मेहरा टीवी के जाने माने कलाकार हैं। वह कई शोज में अपने अभिनय का जादू भी बिखेर चुके हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आए शो 'रिमिक्स' से की थी। करण वीर ने अपने करियर में ज्यादातर विलेन की भूमिका ही निभाई है। इसलिए उन्हें नेगेटिव किरदारों के लिए खूब जाना जाता है। बात करें शोज की तो, करण वीर ऑलवेज, परी हूं मै, पवित्र रिश्ता, टीवी बीवी और मैं, बहने, हम लड़कियां जैसे पॉपुलर डेली सोप में नजर आ चुके हैं।
4 of 4
करण वीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
बात यहीं खत्म नहीं होती है। करण वीर की पहचान आज भले ही टीवी एक्टर के तौर पर होती है, लेकिन उन्होंने रागिनी एमएमएस 2 , मेरे डैड की मारुति , ब्लड मनी , बदमाशियां और आमीन जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की प्रतिभा दिखाई है। यही नहीं, करण स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव रहे हैं। वह बॉक्स क्रिकेट लीग और एएसएफसी (ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब) का हिस्सा भी थे ।
Raaj Shaandilyaa: राज शांडिल्य पर पहली दफा नहीं लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, पहले भी होते रहे हैं मुकदमे, जानें