फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiccha sudeepa praises rishab shetty for acting in kantara chapter 1 trailer

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा 2’ का ट्रेलर देख किच्चा सुदीप ने ऋषभ शेट्टी की तारीफ की, बोले- कड़ी मेहनत झलक रही

Tue, 23 Sep 2025 08:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 23 Sep 2025 08:06 AM IST
सार

Kiccha Sudeepa Praises Rishab Shetty: साउथ अभिनेता ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ।  कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप ने ट्रेलर देख ऋषभ शेट्टी की तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Kiccha sudeepa praises rishab shetty for acting in kantara chapter 1 trailer
किच्चा सुदीप और ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते सोमवार को 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर  रिलीज हुआ, जिसमे ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग दर्शकों को पसंद आ रही है। अब इसने लोगों में फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ा दी है। कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने अपने एक्स अकाउंट पर 'कांतारा 2' का ट्रेलर देखने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऋषभ की मेहनत की तारीफ करते हुए ट्रेलर को शानदार बताया है। चलिए पढ़ते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन

किच्चा सुदीप ने दोस्त ऋषभ शेट्टी की तारीफ की
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कांतारा चैप्टर 1 फिल्म का ट्रेलर देखा, ढेर सारा प्यार मेरे दोस्त ऋषभ शेट्टी। आपकी कड़ी मेहनत और प्रयास हर फ्रेम में साफ दिखाई दे रहे हैं। आपने और आपकी टीम ने जो बनाया है, वह अद्भुत है। मुझे गर्व है। आपको और आपकी पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

 

कांतारा चैप्टर 1 फिल्म के बारे में
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘कंताराः चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और इमोशनल कहानी को आकार दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Raj Kundra: धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा के करीबी से होगी पूछताछ, मुंबई पुलिस ने राजेंद्र भुटाडा को किया तलब

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर फैंस का उत्साहित हैं और वो फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed