फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khuda Gawah Producer Manoj Desai recalls the threat given by Amitabh Bachchan and Sridevi mother

Khuda Gawah: 'अमिताभ की मां ने दी थी जान से मारने की धमकी...,' 'खुदा गवाह' के निर्माता मनोज देसाई का खुलासा

Sat, 04 May 2024 07:03 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 04 May 2024 07:03 PM IST
सार

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने पिछले छह दशकों से लगातार कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने इस दौरान कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी ऐसी ही एक फिल्म 'खुदा गवाह' को लेकर फिल्म के निर्माता मनोज देसाई ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन
Khuda Gawah Producer Manoj Desai recalls the threat given by Amitabh Bachchan and Sridevi mother
फिल्म- खुदा गवाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। बिग बी की ऐसी ही एक फिल्म है 'खुदा गवाह'। इस फिल्म में अमिताभ बादशाह खान के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में श्रीदेवी ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म की 30वीं सालगिरह पर इसके निर्माता मनोज देसाई ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन


मनोज देसाई ने किया दिलचस्प खुलासा
'खुदा गवाह' अमिताभ की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह फिल्म उस दौर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म में सितारों की लंबी लिस्ट थी। अमिताभ के अलावा श्रीदेवी, अक्किनेनी नागार्जुन, शिल्पा शिरोड़कर, किरण कुमार और डैनी डेंजोंगप्पा भी फिल्म के केंद्रीय किरदारों में नजर आए थे। इस साल फिल्म की 30वीं सालगिरह है। इस मौके पर फिल्म के निर्माता ने फिल्म को लेकर मजेदार खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए अमिताभ कहानी के अनुरूप लोकेशन चाहते थे। इसलिए आफगानिस्तान को चुना गया। हालांकि, उस वक्त वहां के राजनीतिक हालात कुछ ठीक नहीं थे।
विज्ञापन


तेजी बच्चन ने दी थी मारने की धमकी
फिल्म के लिए आफगानिस्तान के कुछ स्थानों को चुना गया था, जहां फिल्म की शूटिंग की जा सके। ऐसा फिल्म को ज्यादा से ज्यादा वास्तविक बनाने के लिए किया गया था। इस पर आगे बताते हुए देसाई ने कहा कि उस समय वहां के हालात बहुत अच्छे नहीं थे। ऐसे में अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने उन्हें धमकाते हुए कहा था कि अगर अमिताभ को कुछ हुआ तो उनकी पत्नी भी सफेद साड़ी में नजर आएंगी। उन्होंने ऐसे में वहां से वापस ना आने की चेतावनी भी दी थी। उनके अलावा श्रीदेवी की मां ने भी ऐसी ही धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर श्रीदेवी को कुछ भी हुआ तो वह देसाई को जान से मार देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

OMG Siddhant Chaturvedi: कॉफी शॉप में नौकरी करते दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी, लोगों ने पूछा ये क्या हाल बना रखा है
बड़ी हिट साबित हुई थी फिल्म
हालांकि, फिल्म की शूटिंग सही तरीके से हो गई और सभी कलाकार और टीम सुरक्षित वापस भारत आ गए। फिल्म जब रिलीज हुई तो यह एक बहुत बड़ी सफल फिल्म साबित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में फिल्म ने 18 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की। भारत के अलावा फिल्म अफगानिस्तान में बड़ी हिट साबित हुई थी। अफगानिस्तान में यह फिल्म दस सप्ताह तक सिनेमाघरों से उतरी नहीं थी।

Agni: फिल्म 'अग्नि' के एलान के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मनाया 'इंटरनेशनल फायर फाइटर्स डे', साझा किया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed