Agni: फिल्म 'अग्नि' के एलान के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मनाया 'इंटरनेशनल फायर फाइटर्स डे', साझा किया अपडेट
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 'इंटरनेशनल फायर फाइटर्स डे' पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। निर्माताओं ने आगामी फिल्म 'अग्नि' का एलान कर दिया है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को 'दिल चाहता है', 'गली बॉयज' और 'डॉन' फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी मनमोहक कहानियों से लोगों का दिल जीत रहा है। इसी बीच 'इंटरनेशनल फायर फाइटर्स डे' के मौके पर निर्माताओं ने नई फिल्म का एलान कर दिया है। फिल्म का नाम 'अग्नि' है, जिसमें प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और सैयामी खेर जैसे दमदार सितारे नजर आने वाले हैं।
'अग्नि' का एलान
'इंटरनेशनल फायर फाइटर्स डे' के मौके पर फिल्म 'अग्नि' का एलान करते हुए एक्सेल मूवीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'इस अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस पर, हम उन गुमनाम नायकों का जश्न मनाते हैं जो हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। अग्नि के लिए तैयार हो जाइए, जो उनकी वीरता को श्रद्धांजलि है। जल्द आ रहा है।'
Kareena Kapoor: यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनीं करीना कपूर खान, संगठन के साथ अपनी यात्रा को लेकर की बात
View this post on Instagram
राहुल ढोलकिया होंगे निर्देशक
एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'अग्नि' के निर्देशन की कमान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'रईस' के निर्देशक राहुल ढोलकिया के हाथ में दी गई है। सैयामी और प्रतीक के साथ-साथ इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा भी प्रमुख भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। 'अग्नि' की कहानी अग्निशामकों (फायरफाइटर्स) पर आधारित है।
Gulabi: अहमदाबाद के पास 300 ग्रामीणों के साथ शूट हुआ 'गुलाबी' का क्लाइमैक्स, भावुक हुईं हुमा कुरैशी
'अग्नि' की कहानी
'अग्नि', एक साहसी फायरमैन और एक तेजतर्रार पुलिसकर्मी की रोमांचक कहानी है जो अपने शहर में रहस्यमयी आग को सुलझाने के लिए सेना में शामिल हो जाते हैं। फिल्म बहादुरी और टीम वर्क के विषयों की पड़ताल करती है। राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित, इसमें प्रतीक गांधी, दिव्येंदु, सैयामी खेर, साईं तम्हंकर, जितेंद्र जोशी, उदित अरोड़ा, कबीर शाह और अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान होना अभी बाकी है।